भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया बनें पेरेंट्स, कॉमेडियन ने दिया बेबी बॉय को जन्म

कॉमेडियन भारती सिंह मां बन गई है। हर्ष लिम्बचिया और भारती सिंह के घर एक नन्हा मेहमान आया है। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी पति हर्ष ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए दी है। लोगो दोनों को खूब बधाइयां दे रही हैं।

भारती सिंह अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चर्चा में रही। प्रेग्नेंसी के दौरान भारती ने कई शोज और इवेंट में काम जारी रखा। भारती सिंह ने शुरू में अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए टेस्ट किट दिखाते हुए अपने प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी दी थी। जिसके बाद उनके फैंस नन्हे मेहमान का स्वागत करने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे थे। भारती की डिलीवरी के बाद अब फैंस का इंतजार खत्म हुआ।  अब लोग हर्ष और भारती को घर में नन्हे मेहमान के आने पर बधाइयां दे रहे हैं।

सोशल मीडिया पर दी यह खुशखबरी

हंसी का खजाना भारती सिंह ने अपने जीवन के सबसे बड़ी खुशखबरी अपने फैंस को दी है। कॉमेडियन अब मां बन गई है। भारती ने बेटे को जन्म दिया है। इस अच्छी खबर के मिलने के बाद लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। फैंस के अलावा सेलेब्रिटीज भी भारती और हर्ष को माता पिता बनने पर मुबारकबाद दे रहे हैं। अभिनेत्री अनीता हंसनंदानी ने कमेंट करते हुए लिखा , यय , बहुत बधाइयां। ” वहीँ जैन इमाम ने लिखा लख लख बधाइयां। ”  जय भानुशाली ने भी बधाई दी है। अर्जुन बिजलानी और तुषार कालिया ने भी भारती और हर्ष को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी। इसके अलावा और भी बहुत सारे सेलिब्रिटीज हर्ष और भारती को माता पिता बनने पर बधाइयां दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें ,Video: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह हुई प्रेग्नेंट,रिपोर्ट कन्फर्म होने के बाद किया जोरदार भांगड़ा,देखें मजेदार वीडियो

इस दौरान नहीं छोड़ा काम

आपको बता दें , भारती सिंह अपनी गर्भावस्था के दौरान काम करती रही। वह एक टीवी रियलिटी शो को होस्ट करती रही। वह हर रोज अपने वीडियो और फोटोज को सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है। फैंस उनकी पोस्टों पर खूब कमेंट करते रहते हैं। अब मां  बनने पर भारती सिंह को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9071 posts and counting. See all posts by 4pillar

4 thoughts on “भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया बनें पेरेंट्स, कॉमेडियन ने दिया बेबी बॉय को जन्म

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जीवन में आपको सफलता के करीब ले जाएंगे जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन