Site icon 4PILLAR.NEWS

भारती सिंह का बेटा लक्ष्य जन्माष्टमी पर बना कान्हा, कॉमेडियन ने शेयर किया सुपर क्यूट वीडियो 

Kanha बना भारती सिंह का बेटा लक्ष्य 

Kanha: कॉमेडियन भारती सिंह ने कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अपने बेटे का एक क्यूट वीडियो शेयर किया है। वीडियो में लक्ष्य नन्हे कान्हा के रूप में नजर आ रहा है।

Kanha बना भारती सिंह का बेटा लक्ष्य

भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया का बेटा ‘गोला’ उर्फ़ लक्ष्य सोशल मीडिया पर छाया रहता है। भारती और हर्ष अक्सर अपने बेटे संग तस्वीर साझा करते रहते है, जो फैंस को खूब पसंद आती है। ऐसे में जन्माष्टमी के मौके पर भारती ने अपने बेटे को बाल कृष्ण बना दिया।

‘कान्हा’ बना भारती-हर्ष का बेटा गोला

भारती सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति हर्ष लिम्बचिया और बेटे लक्ष्य का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो मे लक्ष्य, कान्हा के रूप में नजर आ रहा है। भारती ने अपने बेटे को पीले कलर के कपड़े पहनाए है और माथे पर एक मोर पंख भी लगाया है। वीडियो में हँसता-खेलता लक्ष्य काफी क्यूट लग रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए भारती ने लिखा, ‘थैंक्यू भगवान, हर एक चीज के लिए।’

सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने लुटाया प्यार

भारती सिंह के बेटे लक्ष्य के इस वीडियो पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक ने खूब प्यार बरसाया है। सिंगर निति मोहन ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘लड्डू बच्चा है ये…लिटिल कान्हा इतना प्यारा।’करणवीर बोहरा और धर्मेश ने कई सारे हार्ट इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। वहीं फैंस भी लक्ष्य के इस वीडियो पर खुब प्यार बरसाते नजर आए।

Exit mobile version