बिपाशा बासु ने बताया कि उनकी बेटी देवी के दिल में जन्म से ही 2 छेद थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जब डिलीवरी के तीन दिन बाद ये बात पता चली तो उनके होश उड़ गए।
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु और एक्टर करण सिंह ग्रोवर 12 नवंबर 2022 को एक बेटी के पेरेंट्स बने थे। कपल ने अपनी प्यारी सी बेटी का नाम देवी रखा है। वहीं अब बेटी के जन्म के कुछ महीनो बाद बिपाशा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी जब पैदा हुई थी तो वो ‘वेंट्रिकुलर सेप्टल डिफेक्ट’ से पीड़ित थी।
दरअसल बिपाशा बासु हाल ही में नेहा धूपिया संग इंस्टाग्राम पर लाइव हुई। इस दौरान एक्ट्रेस ने अपनी बेटी देवी के बारे में भी खुलकर बात की। बिपाशा ने बताया कि उनकी बेटी देवी जब पैदा हुई थी तो उसके दिल में 2 छेद थे। मुझे और करण को जब ये बात पता चली तो हमारे होश उड़ गए।
बिपाशा बासु ने आगे कहा- हमे बताया गया था कि बच्चे जैसे बड़े होते हो तो छेद अपने आप भर जाते है लेकिन देवी के साथ ऐसा नहीं हुआ। करण और मैं किसी को कुछ नहीं बता सके लेकिन हम काफी परेशान थे। बेबी के साथ शुरू के पांच महीने काफी मुश्किल भरे रहे। हमे हर महीने स्कैन कराने के लिए कहा गया ताकि पता चल सके कि छेद भरे है या नहीं, लेकिन हमारी बेटी के दिल में छेद नार्मल से बड़े थे ऐसे में उनका खुद से भरना काफी मुश्किल था।
बिपाशा ने आगे कहा- इसके बाद डॉक्टर्स ने हमें ओपन हार्ट सर्जरी कराने की सलाह दी और बताया की तीन महीने की उम्र में सर्जरी कराना सही रहेगा। करण इस चीज के लिए तैयार नहीं थे लेकिन मैंने खुद को इसके लिए तैयार कर लिया था। जैसे ही देवी 3 महीने की हुई तो उसकी सर्जरी हुई। बिपाशा ने बताया की देवी का ऑपरेशन पुरे 6 घंटों तक चला था। एक्ट्रेस ने कहा कि जब उनकी नन्ही सी बेटी ऑपरेशन थिएटर में थी तो उन्हें ऐसा लग रहा था कि उनका जीवन रुक सा गया है।
बता दे कि करण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बासु की बेटी अब पूरी तरह से ठीक है। वे अक्सर अपनी बेटी संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More