Site icon www.4Pillar.news

एमएस धोनी के संन्यास पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने दिया बड़ा ब्यान

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के एक दिन बाद ही ऑफर आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को लोक सभा चुनाव लड़ने की सलाह दी है।

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के एक दिन बाद ही ऑफर आने शुरू हो गए हैं। बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी को लोक सभा चुनाव लड़ने की सलाह दी है।

एमएस धोनी ने संन्यास लिया

एमएस धोनी ने शनिवार शाम अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो जारी कर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने की घोषणा की है। धोनी टेस्ट मैच इंटरनेशनल प्रारूप को काफी पहले ही अलविदा कह चुके हैं। माही के अचानक इस फैसले से फैंस काफी हैरान हैं। फैंस उम्मीदें लगाए बैठे थे कि धोनी ब्लू जर्सी में एक बार फिर अपना जलवा दिखाएंगे। लेकिन उनके संन्यास के फैसले ने फैंस को निराश कर दिया। हालांकि,धोनी आईपीएल 2020 में संयुक्त अरब एमिरात में सीएसके की तरफ से खेलते हुए जरूर नजर आएंगे।

अब धोनी के रिटायरमेंट के बाद उनको राजनीती की दुनिया से ऑफर आने शुरू हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने धोनी के अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर एक ट्वीट के जरिए बड़ा ब्यान दिया है।

सुब्रमण्यम स्वामी की धोनी को सलाह

डॉक्टर स्वामी ने धोनी की रिटायरमेंट को लेकर ट्विटर पर लिखा ,” एमएस धोनी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं,किसी और चीज से नहीं। बाधाओं से लड़ने की उनकी प्रतिभा और एक टीम का नेतृत्व करने की जो क्षमता उन्होंने क्रिकेट में दिखाई है। सार्वजनिक जीवन में उसकी आवश्यकता है। उन्हें साल 2024 का लोक सभा का आम चुनाव लड़ना चाहिए। ”

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तान रह चुके हैं। उनको विकेट के पीछे खड़े होकर मैच का रुख पलटने में महारत हासिल है। उनके हेलीकॉप्टर शॉट्स पुरे वर्ल्ड में फेमस हैं।

फिलहाल एमएस धोनी चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के साथ आईपीएल 2020 की तैयारी कर रहे हैं। धोनी सीएसके के कप्तान हैं। अगले महीने यूएई में होने वाली आईपीएल टूर्नामेंट में उनका जलवा दिखाई देने वाला है। चर्चा ये भी चल रही है कि IPL 2020 के बाद धोनी इस फॉर्मेट से भी रिटायरमेंट ले सकते हैं।

Exit mobile version