चुनाव से पहले बीजेपी सांसद बृजेंद्र सिंह ने दिया पार्टी को झटका, इस्तीफा देकर कांग्रेस में हुए शामिल

हरियाणा के हिसार से सांसद बृजेंद्र सिंह ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें अपने इस्तीफे की घोषणा एक्स पर की है। इस्तीफा देते समय बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वह राजनीतिक मजबूरियों के कारण भाजपा की प्राथमिक सदस्यता त्याग रहे हैं।

हिसार से भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजेंद्र सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने इस्तीफे की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दी है। सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि मैं भाजपा की प्राथमिक सदस्यता राजनीतिक मजबूरियों की वजह से त्याग रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और गृहमंत्री अमित शाह को हिसार से सांसद बनाने के लिए धन्यवाद कहा है।

इस्तीफे के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले बृजेंद्र सिंह

बृजेंद्र सिंह बीजेपी से इस्तीफा देने के तुरंत बाद कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर पहुंच गए हैं। सूत्रों के अनुसार, बृजेंद्र सिंह अपने पिता चौधरी बीरेंदर सिंह के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के निवास पर पहुंच गए हैं।जिसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

इस वजह से दिया इस्तीफा

कांग्रेस में शामिल होने के बाद  बृजेंद्र सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस पार्टी की सोनिया गांधी और राहुल गांधी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मैंने बीजेपी को राजनीतिक मजबूरियों की वजह से छोड़ा है। बोले,”मैं आज भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं। मैं कांग्रेस का धन्यवाद करता हूं जो इन्होने मुझे स्थान दिया। कुछ कारण ऐसे बन रहे थे जिनकी वजह से मैंने इस्तीफा दिया। कुछ कारण ऐसे थे जिनपर मेरी भाजपा से सहमति नहीं बन रही थी। चाहे अग्निवीर का मुद्दा हो या किसानों का या फिर महिला कुश्ती खिलाडियों का। ”

 

कौन हैं बृजेंद्र सिंह ?

आपको बता दें, बृजेंद्र सिंह आईएएस अधिकारी रह चुके हैं। उनके पिता  बीरेंद्र सिंह 2022 तक राज्य सभा सदस्य रह चुके हैं। बीरेंद्र सिंह 1977, 1982, 1994, 1996 और 2005 में हरियाणा के उचाना से विधायक रह चुके हैं। वह हरियाणा सरकार में तीन बार मंत्री पद पर भी रह चुके हैं। बीरेंद्र सिंह 1987 में हिसार लोक सभा सीट से ओमप्रकाश चौटाला को हराकर सांसद बने थे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9077 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी