Press "Enter" to skip to content

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा, कुछ ही घंटों बाद ट्विटर ने दोबारा किया बहाल ,जानिए क्या थी वजह

Last updated on 08/08/2023

महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया गया था । माही ने अपने ट्विटर अकाउंट से इस साल जनवरी महीने में आखिरी बार ट्वीट किया था। इसी वजह से ट्विटर ने कन्फूजन में उनका ब्लू टिक हटा दिया of था।

जानिए क्यों हटाया ट्विटर ने धोनी का ब्लू टिक 

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर अकाउंट से ट्विटर ने ब्लू टिक हटा दिया। इसकी वजह शायद ये रही की वे ट्विटर पर ज्यादा सक्रीय नहीं रहते। धोनी ने इस साल 8 जनवरी को आखिरी बार ट्वीट किया था। ट्विटर की पालिसी के अनुसार यदि कोई अकाउंट 6 महीने या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहता है तो उसके ब्लू टिक को हटा दिया जाता है।

ऐसे मामले पहले भी कंई बार आये है कि 6 महीने या उससे अधिक समय तक निष्क्रिय रहने वाले ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटा दिया जाता है। धोनी के ट्विटर अकाउंट से ब्लू टिक हटाने की वजह अभी साफ हो गई है। लेकिन अभी ऐसा माना जा रहा है कि धोनी के ट्विटर पर एक्टिव नहीं होने की वजह से उनका ब्लू टिक हटा दिया गया है।

महेंद्र सिंह धोनी के ट्विटर पर 8.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं। उनके अकाउंटट से ब्लू टिक हटाए जाने से लोगो के बीच  हैरानी और निराशा का माहौल रहा । माही के प्रशंकों ने इस मुद्दे को लेकर एक कैंपेन चलाया।  जिसके बाद उनका ब्लू टिक दोबारा बहाल हो गया।

भले ही धोनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रीय नहीं रहते। लेकिन वे हमेशा किसी न किसी कारणों से सुर्ख़ियों में बने रहते हैं। अभी कुछ समय पहले वे अपने सात साल पुराने ट्वीट को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए थे।

क्यों हटाया ट्विटर ने ब्लू टिक ?

धोनी ट्विटर पर बहुत कम सक्रिय रहते हैं। उन्होंने 8 जनवरी 2021 लो आखिरी बार ट्वीट किया था। अमेरिकी बेस्ड माइक्रोब्लॉगिंग कंपनी ट्विटर ने धोनी के ट्विटर से ब्लू टिक हटाने की वजह बताई। ट्विटर ने कहा कि सत्यपन नीति के तहत वह किसी क भी ब्लू टिक हटा सकता है ,जो 6 महीने से अधिक समय से निष्क्रिय हो या अधूरा हो।

ब्लू टिक मामले में ट्विटर के प्रवक्ता ने ANI की ईमेल का जवाब देते हुए कहा ,” आपकी ईमेल के लिए धन्यवाद। एमएस धोनी के ट्विटर का ब्लू टिक दोबारा बहाल कर दिया गया है। ये अकाउंट फरवरी 2021 से सक्रिय नहीं था। ” बता दें धोनी ट्विटर अकाउंट पर 8.2 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

More from GamesMore posts in Games »

One Comment

    प्रातिक्रिया दे

    आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *