अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन

Mukul Dev Death: बॉलीवुड अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। बता दे कि उन्होंने मात्र 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल ‘सन ऑफ सरदार’, R… Rajkumar’ और ‘जय हो’ जैसी मशहूर फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता मुकुल देव का निधन (Mukul Dev Death) हो गया है। उन्होंने मात्र 54 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

अभिनेता मुकुल देव का निधन (Mukul Dev Death)

बता दे कि मुकुल देव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वहीं कल यानि 23 मई की रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। इंडिया टुडे/आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक विंदु दारा सिंह ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। विंदु ने कहा- मुकुल काफी समय से बीमार थे और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वहीं अब उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

उन्होंने बताया कि मुकुल ने अपने पेरेंट्स के निधन के बाद खुद को सबसे अलग-थलग कर लिया था। वे घर से भी ज्यादा बाहर नहीं निकलते थे और किसी से मिलते भी नहीं थे। विन्दु ने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वे काफी अद्भुत व्यक्ति थे, हम सब उन्हें काफी मिस करेंगे।

इस फिल्म से किया था डेब्यू

बता दे कि मुकुल देव ने साल 1996 में फिल्म दस्तक से अपने करियर की शुरूवात की थी। इस फिल्म में उनके साथ सुष्मिता सेन, शरद कपूर और मनोज बाजपयी सहित कंई सितारे नजर आए थे। वहीं अपने करियर के दौरान मुकुल ने कंई सुपरहिट मूवीज में काम किया। फिल्मों के अलावा उन्होंने टीवी में भी खूब काम किया था। मुकुल ने ‘फियर फैक्टर इंडिया’ सीजन 1 को भी होस्ट किया था।

फैंस को लगा झटका

वहीं अब मुकुल देव के यूँ अचानक निधन से उनके फैंस और चाहने वालों को बड़ा झटका लगा है। फैंस के साथ-साथ कंई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी उनके निधन पर दुख जताया है।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top