ISRO के मिशन चंद्रयान 2 पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने ट्वीट कर कही ज़बरदस्त बात

बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान ने इसरो के मिशन चंद्रयान 2 पर एक ट्वीट का माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनका ट्वीट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जानिए उन्होंने क्या कहा ?

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख़ खान ने इसरो के मिशन चंद्रयान 2 पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी ज़बरदस्त प्रतिक्रिया दी है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र द्वारा 22 जुलाई को लांच किया गया चंद्रयान 2 अपने लंबे सफर के बाद चांद की सतह के 2.1 किलोमीटर तक नजदीक पहुंचने में कामयाब रहा। लेकिन आखिरी 90 में इस मिशन के सफल होने से पहले ही विक्रम लैंडर का इसरो के कंट्रोल स्टेशन से संपर्क खत्म हो गया।

इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर लगातार लोगों की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सभी इसरो के इस अभियान की खूब तारीफ कर रहे हैं। हालांकि इस मिशन के पूरी सफल नहीं होने पर इसरो के चीफ के सिवन को काफी दुःख महसूस हुआ। सोशल मीडिया पर उनका और प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। जिसमें पीएम मोदी और इसरो चीफ एक दूसरे के गले लग रहे हैं। पीएम मोदी ने इसरो प्रमुख के सिवन के भावुक होने पर उन्हें गले लगाया था।


चंद्रयान 2 को लेकर शाहरुख़ खान ने एक बहुत ही प्रेरणादायक ट्वीट करते हुए टीम इसरो को बधाई दी। उन्होंने लिखा ,” कई बार हम उस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाते जहां हमें पहुँचना होता है। जरूरी बात यह है कि हमने कोशिश तो की और हमने भरोसा और उम्मीद को कायम रखा है। हमारी मौजूदा स्थिति फाइनल गंतव्य स्थान नहीं है। वह हमेशा समय और विश्वास में आता है। इसरो,आप पर हमें गर्व है। ” शाहरुख़ खान का ये ट्वीट खूब वायरल हो रहा है ,फैंस इस जमकर कमेंट कर रहे हैं।

शाहरुख़  खान के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी ट्वीट करते हुए इसरो का मनोबल बढ़ाया।

बॉलीवुड अभिनेत्री डायना पेंटी का ट्वीट।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top