जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर की आने वाली फिल्म बाटला हाउस का पहला गाना ‘ओ साकी-साकी रिलीज हो गया है। इस गाने में नोरा फतेही ज़बरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही है।
बोलीवूड डांसिंग क्वीन नोरा फतेही ने फिल्म बाटला हाउस के गाने में अपने ज़बरदस्त अंदाज और अदाओं से सबको चौंका दिया है। नोरा ने ‘ओ साकी-साकी ‘ गाने में ज़बरदस्त डांस किया है। दरअसल ,नोरा फतेही जल्द ही जॉन अब्राहम और मृणाल ठाकुर के साथ फिल्म बाटला हाउस में नजर आने वाली है। जॉन की ये फिल्म स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में नोरा फतेही साल 2004 में आए गाने ‘साकी-साकी’ पर डांस करती हुई नजर आएंगी। इस गाने में तुलसी कुमार ,नेहा कक्कड़ और बी-प्राक ने अपनी आवाज दी है। बाटला हाउस मूवी का ये गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है।
हाल ही में बाटला हाउस फिल्म के साकी-साकी गाने का टीजर रिलीज हुआ था ,जिसको देखकर दर्शको में पुरे गाने के लिए काफी उत्साह था। नोरा फतेही आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों में भी नजर आने वाली है। साकी-साकी गाने में नोरा की परफॉर्मेंस को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।
आपको बता दें , नोरा फतेही बिग बॉस 9 से काफी फेमस हुई थी। इस शो में उनके डांस की खूब तारीफ हुई थी। फिल्म सत्यमेव जयते में नोरा फतेही ने दिलबर गाने पर खूब सुर्खियां बटोरी थी। इस गाने के बाद नोरा फतेही कई आइटम गानों में नजर आई। हाल ही में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ में भी नोरा फतेही नजर आई थी।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More