Bollywood News: प्रभास बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता,जानिए फिल्म साहो के लिए कितनी ली फीस

30 अगस्त 2019 को प्रभास और श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘साहो’ बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। इस फिल्म के लिए प्रभास और श्रद्धा कपूर को भारी-भरकम फीस मिलने की चर्चा जोरों पर है।

‘सुजीत’ के निर्देशन में बनी फिल्म साहो इस साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। साहो में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी। इस फिल्म के जरिए श्रद्धा कपूर ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया है। एक्शन ,रोमांस और थ्रिलर फिल्म ‘साहो’ के लिए श्रद्धा कपूर और प्रभास को बड़ी फीस मिलने की चर्चा जोरो पर है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, साहो फिल्म के लिए निर्माता ‘प्रभास’ को तगड़ी फीस दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए प्रभास को 100 करोड़ रुपए का मेहनताना मिला है। इसी के साथ प्रभास बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता बन गए हैं। प्रभास ने फिल्म की फीस के मामले में शाहरुख़ खान,सलमान खान और रजनीकांत को पीछे छोड़ दिया है।

दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की ये साउथ फिल्म इंडस्ट्री में पहली फिल्म है। मेकर्स ‘श्रद्धा’ को भी भारी-भरकम राशि दे रहे हैं। इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर की 7 करोड़ रुपए की फीस दिए जाने की खबर है। श्रद्धा कपूर की इस साल लगातार तीन फ़िल्में रिलीज होने जा रही हैं। उनकी ये साहो , छिछोरे और स्ट्रीट डांसर फ़िल्में हैं।

फिल्म साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर के साथ चंकी पांडे , नील नितिन मुकेश , मंदिरा बेदी और जैकी श्रॉफ भी मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8943 posts and counting. See all posts by 4pillar

One thought on “Bollywood News: प्रभास बने बॉलीवुड के सबसे महंगे अभिनेता,जानिए फिल्म साहो के लिए कितनी ली फीस

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री