Stylish Couple: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को लेकर एक बयान दिया है। उनका ये बयान सोशल की सुर्खियां में छाया हुआ है।
Stylish Couple हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के उनके फैशन के कारण फिल्म इंडस्ट्री का आइकॉन माना जाता है। सोनाक्षी सिन्हा के अनुसार रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे स्टाइलिश है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ‘ई-कॉमर्स कंपनी मिंत्रा’ का डिजिटल फैशन रियलिटी शो ‘फैशन सुपरस्टार’ लांच करने के बाद मीडिया के साथ बातचीत की थी।
इस दौरान जब सोनाक्षी सिन्हा से पूछा गया कि बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश जोड़ी किसकी है। सोनाक्षी सिन्हा ने कहा ,” मुझे लगता है कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की सबसे स्टाइलिश जोड़ी है। रणवीर सिंह का अपना स्टाइल सेंस है ,वह जो भी पहनते हैं उसे वास्तव में अच्छी तरह से कैरी करते हैं। वहीं दीपिका सच में बहुत खूबसूरत है ,इसलिए वह जो भी पहनती है उसमें अच्छी लगती है। ”
- धोखाधड़ी के मामले में सोनाक्षी सिन्हा के घर पहुंची पुलिस
- सोनाक्षी सिन्हा ने शुरू की फालेन वेब सीरीज की शूटिंग
- सोनाक्षी सिन्हा के बर्थडे पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड ज़हीर इक़बाल ने खास अंदाज में दी बधाई, अनदेखी तस्वीरें शेयर कर लिखा, ‘कुछ तो लोग कहेंगे…’
- जहीर इकबाल संग तलाक के कमेंट पर भड़की सोनाक्षी सिन्हा, कहा- ‘पहले तुम्हारे माँ-बाप…’
- सोनाक्षी सिन्हा की बिकनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब हो रही हैं वायरल,आप भी देखें एक्ट्रेस का हॉट अवतार
जब सोनाक्षी सिन्हा से उनकी फिल्मों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा,” दबंग 3 फिल्म दिसंबर में रिलीज होगी। मैं खूब बहुत उत्सुकता से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रही हूं। इस साल मेरी चार फ़िल्में रिलीज हुई हैं ,जिनमें से दबंग 3 इस साल की मेरी आखिरी फिल्म होगी।” आपको बता दें दबंग सीरीज की ये तीसरी फिल्म है। जिसमें सलमान खान लीड रोल में नजर आएंगे।







Comments are closed.