रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रमोट करने विशाखापट्टनम पहुंचे। इस दौरान फैंस ने फूलों की बारिश कर उनका भव्य स्वागत किया और क्रेन की मदद से उन्हें बहुत बड़ी फूलों की माला पहनाई।
बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, डायरेक्टर अयान मुखर्जी और एसएस राजमौली के साथ अपनी अगली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ को प्रमोट करने विशाखापट्टनम पहुंचे। इस दौरान फैंस ने उनका जोरदार स्वागत किया। एक्टर और डायरेक्टर के एयरपोर्ट पर पहुंचते ही लोगों ने उन पर फूलों की बारिश करना शुरू कर दिया।
इसके बाद रणबीर कपूर अपनी गाडी से रोड शो के लिए निकले। इस दौरान एक्टर ने गाडी की सनरूफ से बाहर निकलकर मीडिया से बातचीत की और सभी का धन्यवाद किया। फैंस ने यहां भी रणबीर कपूर को एक सरप्राइज देते हुए उन्हें एक बहुत बड़ी और वजनदार फूलों की माला पहनाई। यह माला इतनी बड़ी थी कि क्रेन की मदद से इसे एक्टर को पहनाया गया। रणबीर कपूर इस दौरान काफी खुश नजर आ रहे थे और उन्होंने हाथ जोड़कर वहां के सभी लोगों का शुक्रिया किया।
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितम्बर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म के जरिए रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले है। ऐसे में दोनों के फैंस इस फिल्म के लिए काफी उत्सुक है। आलिया और रणबीर के साथ-साथ अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी इस फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में नजर आएँगे। हाल ही में इस फिल्म से नया वीडियो सामने आया है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More