Site icon 4PILLAR

मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था दूल्हा तभी Bride ने एक्स बॉयफ्रेंड को देखकर मना कर दिया

Boyfriend: एक्स बॉयफ्रेंड को देखकर दुल्हन ने किया शादी से इंकार

Boyfriend: तेलंगाना में वानपार्टी जिले के चारलापल्ली गांव में एक Bride ने ठीक अपनी शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड को देख लिया। जिसके बाद उसने दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया।

Boyfriend को देखते ही दुल्हन किया मना

Bride अपनी शादी की रस्मों के बीच में ही छोड़कर चली गई। यही नहीं उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी के समय सब कुछ सामान्य था। शादी के मंडप पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए थे। सभी मेहमान भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने वाला था वैसे ही दुल्हन वहां से उठकर चली गई।

दुल्हन का बदला मन

स्थानीय समाचारपत्र ,समयसीमा तमिल की रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन ने शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को देख लिया था। जिसके बाद उसने शादी नहीं करने का मन बना लिया। दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शादी में आए हुए मेहमानों ने बताया कि उन्होंने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

शादी से किया इंकार

दुल्हन (Bride) के परिजनों का भी यही कहना है कि दुल्हन ने शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को देख लिया था और इसके बाद शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने उस लड़के को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा।

Exit mobile version