मंगलसूत्र पहनाने ही वाला था दूल्हा तभी दुल्हन ने एक्स बॉयफ्रेंड को देखकर मना कर दिया

तेलंगाना में वानपार्टी जिले के चारलापल्ली गांव में एक दुल्हन ने ठीक अपनी शादी से पहले अपने बॉयफ्रेंड को देख लिया। जिसके बाद उसने दूल्हे के साथ शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन अपनी शादी की रस्मों के बीच में ही छोड़कर चली गई। यही नहीं उसने शादी करने से साफ मना कर दिया। शादी के समय सब कुछ सामान्य था। शादी के मंडप पर दूल्हा और दुल्हन बैठे हुए थे। सभी मेहमान भी मौजूद थे। लेकिन जैसे ही दूल्हा अपनी दुल्हन को मंगलसूत्र पहनाने वाला था वैसे ही दुल्हन वहां से उठकर चली गई।

स्थानीय समाचारपत्र ,समयसीमा तमिल की रिपोर्ट के अनुसार दुल्हन ने शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को देख लिया था। जिसके बाद उसने शादी नहीं करने का मन बना लिया। दुल्हन ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। शादी में आए हुए मेहमानों ने बताया कि उन्होंने दुल्हन को मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

दुल्हन के परिजनों का भी यही कहना है कि दुल्हन ने शादी में अपने एक्स बॉयफ्रेंड को देख लिया था और इसके बाद शादी करने से साफ इंकार कर दिया। परिजनों ने बताया कि उन्होंने उस लड़के को पकड़ने की काफी कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल रहा।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 8985 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री
कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री