Site icon www.4Pillar.news

कैंसर पीड़ित महान फुटबॉलर पेले के अंगों ने काम करना बंद किया, End Of Life पर शिफ्ट

Brazilian footballer Pele Health Updates : ब्राज़ील के पूर्व महान फुटबॉलर 82 वर्षीय Pele को End Of Life सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया है। दिग्गज खिलाडी के लिए फैंस प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

Brazilian footballer Pele Health Updates : ब्राज़ील के पूर्व महान फुटबॉलर 82 वर्षीय Pele को End Of Life सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया है। दिग्गज खिलाडी के लिए फैंस प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

क़तर में चल रहे FIFA World Cup 2022 के बीच फुटबॉल प्रेमियों के लिए निराश करने वाली खबर सामने आई है। कैंसर बीमारी से जूझ रहे विश्व के महान फुटबॉल खिलाडी पेले अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हैं। उन्हें 30 नवंबर को अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब पेले के शरीर के अंगों ने काम करना बंद कर दिया है। उन पर दवाओं का कोई असर नहीं हो रहा है। उन पर अब कीमियोथरेपी का भी असर नहीं रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेले को अब End Of Life केयर सिस्टम पर शिफ्ट कर दिया गया है। इस अपडेट के बाद से फुटबॉल प्रेमियों में निराशा फ़ैल गई है। फैंस पेले के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं।

क्या होता है End Of Life सिस्टम ?

End Of Life केयर सिस्टम का मतलब होता कि जब किसी मरीज का अंतिम समय नजदीक आ चूका होता है तो उसे एंड ऑफ़ लाइफ केयर सिस्टम पर रखा जाता है। मरीज की खासतौर पर देखभाल की जाती है। मरीज की शारीरिक ,मानसिक और व्यक्तिगत भावनाओं का ख्याल रखा जाता है। इस सिस्टम पर मरीज को कुछ ही दिनों या महीनों के लिए रखा जाता है।

ये भी पढ़ें, स्टेज पर फैन ने महिला सिंगर विंका के प्राइवेट पार्ट को छूने की कोशिश की,सिंगर ने जड़ी लातें Video

पहले बेटी ने दी थी यह जानकारी

आपको बता दें , ब्राजील के पूर्व महान फुटबॉलर पेले को 30 नवंबर को अल्बर्ट आइंस्टीन अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उस समय पेले की बेटी ने नैंसी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया था कि कोई गंभीरता वाली बात नहीं है। उनको सिर्फ रूटीन चेकअप के लिए भर्ती कराया गया है। लेकिन अब खबर आ रही है कि पेले अपने जीवन की अंतिम घड़ियां गिन रहे हैं।

पेले के रिकार्ड्स

ब्राजील के खिलाडी पेले ने फुटबॉल जगत में बहुत नाम कमाया है। फुटबॉल का नाम आने के बाद ही पेले का नाम आता है। 1940 में जन्में पेले ने 1958 में वर्ल्ड कप में धमाल मचा दिया था। महज 17 वर्ष की उम्र में पेले ने सूडान के खिलाफ दो गोल किए थे। ब्राज़ील दुनिया में सबसे ज्यादा पांच फुटबॉल वर्ल्ड कप जीतने वाला अकेला देश है। जिनमें से पेले ने तीन वर्ल्ड कप जिताये हैं।

3 वर्ल्ड कप जीते

पेले ने अपने फुटबॉल करियर में 1958 ,1962 और 1978 में खेले गए फुटबॉल कप जिताये हैं। उन्होंने ब्राजील के लिए कुल 92 मुकाबलों में 77 गोल दागे हैं। पेले ने कुल 1363 फुटबॉल मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 1281 गोल किए हैं।

Exit mobile version