Site icon www.4Pillar.news

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 6 पायदान लुढ़का, 121 देशों की लिस्ट में 107वां रैंक, देखें पूरी सूचि 

ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत 6 पायदान लुढ़का, 121 देशों की लिस्ट में 107वां रैंक, देखें पूरी सूचि

Global Hunger Index 2022 : वैश्विक भुखमरी सूचकांक में भारत की हालत खस्ता है। भारत को 121 देशों की ग्लोबल हंगर इंडेक्स सूचि में 107 वां रैंक मिला है। इस सूचि में पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की स्थिति भारत से ठीक है। जबकि अफ़गानिस्तान आगे है।

वैश्विक भुखमरी सूचकांक 2022 लिस्ट जारी होने के बाद भारत के खराब प्रदर्शन ने चिंता बढ़ा दी है। पिछले साल भारत का स्थान 101 वे रैंक पारर था। जो अब खिसककर 107 पर चला गया है। भारत की स्थिति एशियाई देशों में केवल अफगानिस्तान से बेहतर है। बाकि पड़ोसी मुल्क इस सूचि में भारत से बेहतर हैं।

भूख और कुपोषण पर नजर रखने वाली फेमस वेबसाइट GHI ने शनिवार के दिन यह लिस्ट जारी की है। जिसमें भारत 101 से लुढ़ककर 107 वे पायदान पर है। इस सूचकांक में पड़ोसी देश नेपाल , बांग्लादेश, पाकिस्तान और श्रीलंका भी भारत से आगे हैं।

लिस्ट देखें

भुखमरी सूचकांक जारी करने वाले संगठन की लिस्ट के अनुसार, श्रीलंका 64 , नेपाल 81 , बांग्लादेश 84 और पाकिस्तान 99 वे स्थान पर है। केवल अफगानिस्तान ही भारत से पीछे है। अफगानिस्तान का रैंक 109 है।

इन देशों की हालत भारत से बेहतर

सबसे ज्यादा गौर करने वाली बात इस सूचकांक में सूडान ,इथोपिया , रवांडा , नाइजीरिया , गाम्बिया , नामीबिया , केन्या , घाना , म्यांमार , वियतनाम , लेबनान , गुयाना , जमैका और यूक्रेन जैसे देश भी भारत से बेहतर हालत में हैं।

आपको बता दें , साल 2021 में भारत विश्व भुखमरी सूचकांक में 101 वे पायदान पर था। उस समय 116 देशों की सूचि तैयार की गई थी। लेकिन इस साल 121 देशों की लिस्ट तैयार की गई है। जिसमें भारत का स्थान 107 वां है।

हालांकि, पिछले साल जारी गई जीएचआई की सूचि को भारत सरकार ने ख़ारिज करते हुए कहा था कि वैश्विक भुखमरी की गणना करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली पद्धति अवैज्ञानिक है।

विपक्ष हमलावर

ग्लोबल हंगर इंडेक्स लिस्ट जारी होने के बाद विपक्षी दलों ने पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला शुरू कर दिया है। पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने एक ट्वीट का पीएम मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा ,” माननीय प्रधानमंत्री कब बच्चों में कुपोषण , भूख और लाचारगी जैसे वास्तविक मुद्दों पर बोलेंगे। भारत में 22.4 करोड़ लोग कुपोषित माने जाते हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत का स्थान सबसे नीचे-121 देशो में से 107 पर है। “

Exit mobile version