Kalyani Singh को सीबीआई ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया

Kalyani Singh: नेशनल लेवल के शूटर सुखमनप्रीत सिंह की हत्या के मामले में सीबीआई को 7 साल की जांच के बाद बड़ी सफलता मिली है।

सीबीआई ने हिमाचल प्रदेश कोर्ट हाईकोर्ट की जज की बेटी कल्याणी सिंह को चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया है।

Kalyani Singh को सीबीआई ने चंडीगढ़ से गिरफ्तार किया

सीबीआई ने कहा कि कल्याणी सिंह नाम की आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कल्याणी सिंह की मां हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की जज है। वहीं मृतक सुखमनप्रीत सिंह के पिता पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में असिस्टेंट सॉलीसीटर जनरल रह चुके हैं। उनके दादाजी पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के जज रह चुके हैं। इस घटना को लेकर बताया जा रहा है कि लड़की ने लव एंगल के कारण इस हत्या को अंजाम दिया।

सुखमनप्रीत की पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी

राष्ट्रीय स्तर के शूटर और वकील सुखमनप्रीत सिंह उर्फ़ सिप्पी सिद्धू कि चंडीगढ़ के सेक्टर 27 के एक पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लगभग 7 साल हो गए हैं। अधिकारियों ने बुधवार के दिन हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट की न्यायाधीश न्यायमूर्ति सबीना की बेटी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार किया है। हाई कोर्ट की जज सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी है।

20 नवंबर 2015 को हुई थी हत्या

सुखमनप्रीत सिंह सिद्धू की 20 नवंबर 2015 को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या में 12 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था। उसे 4 गोलियां लगी थी। चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 26 थाने में हत्या का मामला दर्ज किया था।

2016 में यह मामला सीबीआई को ट्रांसफर कर दिया गया था। जिसके बाद जांच एजेंसी ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। सीबीआई ने इस मामले के सुराग देने वाले को 500000 रूपये का इनाम देने की घोषणा की थी। जिसको बाद में बढ़ाकर 1000000 रूपये कर दिया था।

सीबीआई हिरासत में भेजा गया

इस हाईप्रोफाइल हत्याकांड कि आरोपी कल्याणी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीबीआई के सूत्रों के अनुसार यह प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला है। बुधवार को कल्याणी सिंह को सीबीआई के विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट सुखदेव सिंह के सामने पेश किया गया। जहां उन्हें 4 दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया। Published on: Jun 16, 2022 at 07:43

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Hina Khan-Rocky Jaiswal इस शो में आएँगे नजर vipin kumar Disha Salman: सलमान के साथ दिशा शायद कभी नही कर पाएंगी काम Rubina Dilaik एकता कपूर के नागिन सीरियल में नजर आएंगी Suhana Khan Birthday: सुहाना खान के बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अन्नया पांडे ने लुटाया प्यार, कहा- 'मेरी स्वीट लिटिल सूजी पाई...' Coconut Water सेहत के लिए बहुत लाभकारी है ,जानिए इसके फायदे Aishwarya Rai Lookalike आशिता की अदाएं देखकर जाएंगे हैरान आप