Coronavirus: देश में पहली बार एक दिन में COVID-19 से 2000 मौतें,देखें रिपोर्ट

भारत में COVID-19 के कारण 11903 लोगों की जान जा चुकी है। अब तक देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव मामले 155,227 हैं।

देश में कोरोना वायरस का कहर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है कोबिद 19 महामारी थमने का नाम नहीं ले रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार ,भारत में अब तक कोरोना वायरस के कारण 11903 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में 2000 लोगों की जान जा चुकी है। वहीँ इस महामारी को हराकर ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस से संक्रमित 186934 मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना वायरस के कारण एक दिन में हुई 2000 मौतों के कारण भारत दुनिया का पहला ऐसा देश बन गया जहां इतनी ज्यादा संख्या में 24 घंटे में मौतें हुई हैं। वहीँ COVID-19 के कारण सबसे ज्यादा मौतों राज्य महाराष्ट्र है। जहां अब तक 5537 मौतें हो चुकी हैं। भारत अमेरिका ब्राजील और रूस के बाद चौथा सबसे अधिक कोरोना वायरस प्रभावित देश है।

देश के पांच राज्य/केंद्र शासित प्रदेश कोरोना वायरस के कारण अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। निम्न प्रकार हैं।

  • महाराष्ट्र  5537   मौतें
  • दिल्ली   1837
  • गुजरात 1533
  • तमिलनाडु 528
  • पश्चिम बंगाल 495

इसके साथ ही देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 11903 मौतें कोरोना वायरस के कारण हो चुकी हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई