Site icon 4PILLAR

Swati Maliwal Divorce: स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

Swati Maliwal Divorce: स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

Swati Maliwal Divorce: दिल्ली महिला आयोग अध्यक्ष स्वाति मालीवाल उनके पति आम आदमी पार्ट हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है। इसकी जानकारी स्वाति मालीवाल ने एक ट्वीट कर दी है।

Swati Maliwal Divorce: स्वाति मालीवाल और नवीन जयहिंद का हुआ तलाक

डीसीडब्ल्यू अध्यक्ष स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद का तलाक हो गया है। जिसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर दी है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा ,” सबसे दुखद पल तब होता है ,जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी हो गई। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। कई बार बहुत अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं उन्हें हमेशा और हमारा जीवन, जो हम साथ बीता सकते थे ,उसे मिस करूंगी। मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वे हमें और हमारे जैसे लोगों को ताकत दें। ताकि इस दर्द को सहन कर सकें। ”

Swati Maliwal Divorce: आपको बता दें, स्वाति मालीवाल हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करती रहती हैं। हाल ही में बलात्कारियों को छह महीने के अंदर फांसी की सजा की मांग के साथ अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी थी। स्वाति मालीवाल 13 दिन धरने पर बैठी थी। इस दौरान उनकी तबियत भी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई थी।

Exit mobile version