Tania: पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता पर जानलेवा हमला

Tania father : पंजाबी अभिनेत्री तानिया के पिता पर हमलवारों ने उस समय हमला किया जब वे अपने क्लिनिक में मरीजों का इलाज कर रहे थे। हमलावरों ने दो गोलियां दागी।

Tania के सौतेले पिता पर हमला

4 जुलाई को पंजाब के मोगा जिले के के कोट इसे खां कस्बे में हरबंस नर्सिंग होम में एक सनसनीखेज घटना घटी। पंजाबी अभिनेत्री तानिया (Tania ) के सौतेल पिता अनिल जीत सिंह कंबोज पर दो अज्ञात हमलावरों ने उनके क्लिनिक में घुसकर हमला किया।

हमलावर मरीज बनकर क्लिनिक में घुसे थे। दोनों सिंह पर करीब से दो गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली उनकी छाती और दुसरी हाथ में लगी।गोलीबारी करने के बाद दोनों आरोपी मोटर साइकिल से फरार हो गए। कंबोज को गंभीर हालत में मोगा के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

कौन थे तानिया के पिता पर हमला करने वाले ?

पंजाब पुलिस के अनुसार दोनों हमलावर अज्ञात थे। जिनकी उम्र 30 के करीब बताई जा रही है। दोनों ने पगड़ी पहनी हुई थी और मोटरसाइकिल पर सवार थे। पुलिस के जाँच में पता चला कि हमलावरों ने हमला करने से पहले क्लिनिक की रैकी की थी। वे सुबह 10 बजे क्लिनिक में आये थे लेकिन डॉ कंबोज के उपलब्ध न होने के कारण वापस लौट गए थे। फिर दोपहर 12:50 बजे वापस आकर हमला किया। अभी तक हमलावरों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस उनकी तलाश में  जुटी हुई है।

डॉ कंबोज पर क्यों किया हमला?

पुलिस को शक है कि यह हमला सुनियोजित था। पुलिस कई एंगल से जांच कर रही है। जिसमें निजी दुश्मनी से रंगदारी तक शामिल हैं। इस मामले में गौर करने वाली ये बात है कि दो साल पहले डॉ कंबोज को गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा की तरफ से धमकी भरा कॉल आया था। जिसमें 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। उस समय पुलिस ने FIR दर्ज की थी। डॉ सिंह को कुछ समय के लिए सुरक्षा भी दी गई थी। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह मामला लांडा से जुड़ा हुआ तो नहीं है।

पुलिस डॉ कंबोज के बेटे चाहत की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस जबरन वसूली, निजी दुश्मनी और अन्य संभावित कारणों की जाँच कर रही है।

कौन हैं पंजाबी एक्ट्रेस तानिया ?

Tania पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में एक जाना-माना चेहरा हैं। उनका जन्म 6 मई 1993 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था। उनका पालन पौषण पंजाब के अमृतसर में हुआ। उनकी माता का नाम अंजू अरोड़ा हैं। डॉ अनिल जीत सिंह कंबोज उनके सौतेले पिता हैं। तानिया ने मेडिकल साइंस में प्लस टू करने के बाद 98 फीसदी अंकों के साथ स्नातक की डिग्री हासिल की है। Tania ने 2018 में फिल्म किस्मत के जरिए अपने करियर की शुरुआत की थी। अभिनेत्री 12 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: क्रिस गेल का पंजाबी अवतार देख कर हैरान रह जाएंगे आप

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top