Central Employees : G 20 शिखर सम्मेलन की सफलता के बाद अब केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशन धारकों की नजर कैबिनेट की अगली मीटिंग पर होगी।
Central Employees:मंहगाई भत्ते का इस दिन होगा ऐलान
दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के सफल आयोजन के बाद अब केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनधारक अब महंगाई भत्ते को बढ़ाए जाने का इंतजार कर रहे हैं। इनका इंतजार अब खत्म होने वाला है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसी महीने के अंत में केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशनर्स को बड़ा तोहफा दे सकती है।
मिली जानकारी के अनुसार, 27 सितंबर को केंद्रीय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में केंद्र सरकार महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में बढ़ोतरी कर सकती है। अगर ऐसा होता है तो दशहरा से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा।
आपको बता दें, सातवें वेतन आयोग के आधार पर केंद्र सरकार हर छह महीने में मंहगाई भत्ते में रिवीजन करती है। मंहगाई भत्ते में हर साल पहली बढ़ोतरी जनवरी में और दूसरी बढ़ोतरी जुलाई महीने में लागू होती है।
केंद्रीय कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार DA में चार फीसदी की बढ़ोतरी होगी। अगर ऐसा होता है तो महंगाई भत्ता 42 फीसदी से बढ़कर 46 फीसदी हो जाएगा। हालांकि, सरकार के आधिकारिक ऐलान के बाद ही यह साफ हो पाएगा।
- 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों को कब मिलेगा 8वें वेतन आयोग का तोहफा? जानें डिटेल
- Sarkari Naukari: AE और JE के पदों पर बंपर भर्ती, एक लाख से अधिक मिलेगा वेतन
- 7th Pay Commission: DA Hike की जल्द होने वाली है घोषणा, केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा इतना फायदा
- केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 4 फीसदी DA को मंजूरी, HRA भी बढ़ा
- 7th Pay Commission: महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी से पहले इन कर्मचारियों को लगेगा बड़ा झटका
- 7th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी, चुनाव, होली से पहले बढ़ सकता है 4 फीसदी DA