रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए घोषणा

Defense Minister Rajnath Singh ने ट्वीटर के माध्यम से रक्षा मंत्रालय से जुड़े कई अहम मामलों के बारे में घोषणा की। रक्षा मंत्री ने बताया कि अब मंत्रालय आत्मनिर्भर भारत बनाने पर जोर देगा।

Defense Minister Rajnath Singh की आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए घोषणा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि देश में रक्षा उपकरणों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सरकार 101 उपकरणों के आयात पर धीरे-धीरे रोक लगाएगी। 101 रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगने के बाद भारत में रक्षा उद्योग के बड़े अवसर पैदा होंगे।

रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की योजना

श्री राजनाथ सिंह के अनुसार इन रक्षा उपकरणों के आयात पर रोक लगाने की योजना साल 2020 से 2024 के बीच धीरे-धीरे योजनाबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। श्री सिंह ने एक बाद एक ट्वीट करते हुए बताया कि आयात पर प्रतिबंद के लिए चिंहित सैन्य सामग्रियों के घरेलू उत्पादन की समयसीमा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जाएंगे। जिसमें तोप ,राइफल,राडार,एयरक्राफ्ट और आर्टिलरी गन शामिल होंगे।

आपको बता दें, पड़ोसी मुल्क चीन के साथ गलवान घाटी में चल रहे विवाद के बाद भारत सरकार ने 59 चीनी ऐप पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया। जिसके बाद देश में घरेलू निर्माण पर जोर देने की मांग उठी थी।

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top