4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

World News

STSS: मांस खाने वाला बैक्टीरिया, 48 घंटे में इंसान की हो जाती है मौत, जापान में अलर्ट

STSS: Streptococcal Toxic Shock Syndrome दुलर्भ मांस खाने वाला बैक्टीरिया है, जो दो दिनों में इंसान की जान ले सकता है। यह COVID 19 के प्रतिबंधों में ढील के बाद जापान में तेजी से फ़ैल रहा है।

STSS: Streptococcal Toxic Shock Syndrome

STSS एक आक्रामक बीमारी है जो संक्रमण के 48 घंटों के भीतर घातक साबित हो सकती है। इस बीमारी को लेकर विश्व स्वास्थय संगठन और एक्सपर्ट्स काफी चिंतित हैं। पूर्वी एशियाई देश जापान इन दिनों इस दुर्लभ बीमारी की चपेट में है। डॉक्टरों के अनुसार यह बीमारी मांस खाने वाले बैक्टीरिया के कारण फ़ैल रही है।

जापान में इसके 977 मामले सामने आ चुके

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इंफेक्शियस डिजीज, वर्ष 1999 से इस घातक बीमारी पर नजर रख रहा है, के अनुसार 2 जून 2024 तक जापान में इसके 977 मामले सामने आ चुके हैं। जो 2023 में दर्ज किए गए 941 से अधिक हैं।

Group A Streptococcus आमतौर पर बच्चों में गले की खराश और सूजन का कारण बनता है। जिसे स्ट्रेप थ्रोट भी कहा जाता है। लेकिन कुछ तरह के बैक्टीरिया के कारण लक्षण तेजी से विकसित हो सकते हैं। जिसमें अंगो में दर्द, शरीर में सूजन, बुखार लो ब्लड प्रेसर शामिल हैं।

प्रोफेसर Ken Kikuchi का ब्यान

जापान के टोक्यो विश्वविधायल में संक्रामक रोगों की प्रोफेसर Ken Kikuchi ने कहा ,” इस रोग से पीड़ित इंसान की 48 घंटे में मौत हो सकती है। जैसे ही किसी मरीज को सुबह पैर में सूजन दिखाई देती है, दोपहर तक यह घुटने तक फ़ैल सकती है। 48 घंटे के भीतर मरीज की मृत्यु हो सकती है। 50 वर्ष से अधिक की उम्र वाले लोगों में इस बीमारी का ज्यादा खतरा है। ”

किकुची ने कहा कि जापान में इस वर्ष संक्रमण के 2500 केस हो सकते हैं, जिनमें से 30 प्रतिशत की मौत हो सकती है। उन्होंने लोगों को  हाथ साफ रखने और खुले घाव का इलाज करने का आग्रह किया है।

एसटीएसएस के मामले

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, जापान के अलावा कई अन्य देशों में भी एसटीएसएस के मामले सामने आए हैं। मार्च 2024 तक अमेरिका में इस बीमारी के 114 मामले दर्ज किए गए थे।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *