Jeff Bezos : जेफ बेज़ोस की संपत्ति में 2.16 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। इसी के साथ अमेज़न के पूर्व सीईओ की कुल नेटवर्थ 201 बिलियन डॉलर हो गई है। वहीं, बर्नार्ड अर्नोल्ट को बुधवार को 2.80 बिलियन डॉलर का झटका लगा है और वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
दुनिया के अरबपतियों की सूचि में बुधवार को फेरबदल हुआ है। लंबे समय बाद अमेज़न के पूर्व सीईओ जेफ बेज़ोस फिर पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। बेजोस ने अर्नोल्ट को पछाड़कर यह ताज हासिल किया है। इससे कुछ दिन पहले बर्नार्ड अरनॉल्ट टेस्ला कंपनी के मालिक एलन मस्क को पछाड़कर विश्व के सबसे धनवान शख्स बने थे। लेकिन बर्नार्ड अर्नोल्ट के सिर यह ताज ज्यादा दिन नहीं टिक पाया। जेफ़ बेजोस ने एक बार फिर दुनिया के सबसे धनी व्यक्ति बनने का ताज पहन लिया है। इस बार की लिस्ट में तीन बड़े बदलाव हुए।
Jeff Bezos Total Networth
ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में हुए कुछ बदलावों के बाद जेज़ बेजोस की कुल संपत्ति 201 बिलियन डॉलर हो गई है। उनकी संपत्ति में 2.16 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। दुनिया के सबसे अमीरों की लिस्ट में जेज़ बेजोस अकेले ऐसे शख्स बन गए हैं जिनकी कुल संपत्ति 200 बिलियन डॉलर से अधिक है।
वहीं, बर्नार्ड अर्नोल्ट की संपत्ति में 2.80 बिलियन डॉलर का नुकसान दर्ज किया गया। अब उनकी कुल संपत्ति 199 बिलियन डॉलर रह गई है। वहीँ, बेजोस की संपत्ति में इस साल कुल 24 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है।
एलन मस्क की कुल संपत्ति
कभी नंबर वन रहे एलन मस्क को साल 2024 में 40.2 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ है। टेस्ला कार कंपनी और ट्विटर के सीईओ एलन मस्क नेटवर्थ घटकर 189 बिलियन डॉलर रह गई है।
दुनिया के सबसे धनी लोगों की लिस्ट
दुनिया के अरबपतियों की सूचि में बुधवार कई फेरबदल हुए हैं। जिसमें ज्यादातर को लाभ हुआ है। इस लिस्ट में रिलायंस समूह प्रमुख मुकेश अंबानी 11वे नंबर पर बने हुए हैं। अंबानी की नेटवर्थ में 561 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। वहीं, अडानी ग्रुप के फाउंडर गौतम अडानी इस लिस्ट में एक पायदान फिसल गए हैं। ताजा लिस्ट के अनुसार, वह 15वे से 16वे नंबर पर आ गए हैं।
फेसबुक और मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग दुनिया के सबसे अमीरों की सूचि में चौथे स्थान पर हैं। जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 179 बिलियन डॉलर है। विश्व के सबसे धनी व्यक्तियों की सूचि में पांचवें स्थान पर बिल गेट्स हैं। बिल गेट्स की कुल संपत्ति 153 बिलियन डॉलर है। 147 बिलियन डॉलर की कुल संपत्ति के साथ स्टीव बाल्मर छठे स्थान पर हैं। सातवें स्थान पर लैरी एलिसन हैं। लैरी की संपत्ति 142 बिलियन डॉलर है।
वहीं, ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार, आठवें स्थान पर Warren Buffett हैं। वारेन बुफेट की कुल संपत्ति 138 बिलियन डॉलर है। नौवें स्थान पर Larry Page हैं। लैरी की टोटल नेटवर्थ 135 बिलियन डॉलर है। टॉप 10 की सूचि में दसवें स्थान पर Sergey Brin हैं। उनकी कुल संपत्ति 128 बिलियन डॉलर है।