Site icon 4PILLAR

अरविंद केजरीवाल ने कहा -हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं

Arvind Kejriwal Video: अरविंद केजरीवाल ने कहा -हम चीन के खिलाफ

Arvind Kejriwal Video: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक वीडियो जारी किया। जिसमें उन्होंने चीन के खिलाफ दो तरह के युद्ध लड़ने की बात कही। उन्होंने वीडियो में चीन से आए कोरोना वायरस का जिक्र किया।

Arvind Kejriwal Video

देश में कोरोना वायरस महामारी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।भारत में अब तक इस वायरस के कारण 13699 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीँ चीन में पैदा हुए COVID-19 के कारण महाराष्ट्र राज्य में सबसे ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा -हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अब तक महाराष्ट्र में 6170 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या 2175 हो चुकी है। दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल  संख्या 59746 है। जिनमें से 24558 एक्टिव केस हैं।

ये भी पढ़ें : निर्भया के दोषियों को 7 साल बाद हुई फांसी,सिस्टम की ख़ामियों को मिलकर दूर करेंगे:अरविंद केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कुछ ही देर पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने कहा ,”  आज हम चीन के खिलाफ दो युद्ध लड़ रहे हैं-भारत चीन बॉर्डर पर और चीन से आए हुए वायरस के खिलाफ। हमारे 20 जवान पीछे नहीं हटे। हम भी पीछे नहीं हटेंगे और दोनों युद्ध जीतेंगे। ”

 

Exit mobile version