4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

National

Arvind Kejriwal को दिल्ली पुलिस ने घर में किया नजरबंद

Arvind Kejriwal: आम आदमी पार्टी का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उनके घर में नजरबंद कर रखा है। वह कल किसान आंदोलन को समर्थन देने सिंघु बॉर्डर पर गए थे।

Arvind Kejriwal को दिल्ली पुलिस ने किया नजरबंद

दिल्ली की आम आदमी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर एकाउंट पर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर में नजर बंद किए जाने की जानकारी दी गई है। आम आदमी पार्टी ने ट्वीट  जानकारी देते हुए लिखा,” भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली पुलिस ने माननीय मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल को घर पर नजरबंद किया है।मुख्यमंत्री कल जब सिंघु बॉर्डर पर गए थे तभी से उन्हें नजरबंद किया हुआ है।”

Arvind Kejriwal के बारे में भारद्वाज ने दी जानकारी

आप प्रवक्ता और विधायक सौरव भारद्वाज ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई को बताया,” जब से मुख्यमंत्री सिंघु बॉर्डर पर किसानों को मिलकर और किसानों को समर्थन देकर आए हैं,केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री को अपने ही घर में बेरिकेड लगाकर लगभग नजरबंद किया हुआ है। उनसे न कोई मिल सकता है और न वो बाहर आ सकते हैं।”

ये भी पढ़ें, सीबीआई रिमांड पर अरविंद केजरीवाल, पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मांगी तानाशाह के विनाश की दुआ

अरविंद केजरीवाल की नजरबंदी पर उत्तरी दिल्ली पुलिस के डीसीपी एंटो अल्फोंस स्पष्टीकरण देते हुए कहा ,” आम आदमी पार्टी और किसी दूसरी अन्य पार्टी के बीच टकराव से बचने के लिए यह सामन्य तैनाती है।मुख्यमंत्री को नजरबंद नहीं किया गया है। ये ब्यान बिलकुल गलत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री जहां जाना चाहें जा सकते हैं।”

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *