Site icon www.4Pillar.news

डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर आ सकता है जेल से बाहर, दी अर्जी

Dera chief Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा के संत शाह सतनाम महाराज के जन्मदिन के मौके पर डेरा में 25 फरवरी को सत्संग और भंडारा का आयोजन होगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की अर्जी दी है।

Dera chief Gurmeet Ram Rahim News: डेरा सच्चा सौदा के संत शाह सतनाम महाराज के जन्मदिन के मौके पर डेरा में 25 फरवरी को सत्संग और भंडारा का आयोजन होगा। इस आयोजन में शामिल होने के लिए गुरमीत राम रहीम ने पैरोल की अर्जी दी है।

हत्या और रेप के मामलों में रोहतक की सुनारिया जेल में 20 साल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आने के लिए अर्जी दी है। उसने 25 जनवरी 2023 को शाह सतनाम महाराज के जन्मदिन पर होने वाले सत्संग और भंडारा में शामिल होने के लिए जेल प्रशासन को आवेदन दिया है। जिसके बाद हरियाणा सरकार और प्रशासन सुरक्षा के दृष्टिकोण पर विचार कर रहे हैं। अगर इस बार भी गुरमीत राम रहीम को पैरोल मिलता है तो यह उसका सातवीं बार जेल से बाहर आना होगा।

पहले 6 बार आ चूका है बाहर

इससे पहले गुमीत को पिछले साल अक्टूबर महीने में 40 दिन का पैरोल मिला था। गतवर्ष उसे 2 बार पैरोल और फरलो मिल चुकी है। रेप और हत्या के दोषी पाए जाने के बाद वह छह बार पैरोल और फरलो पर जेल से बाहर आ चूका है। खास बात ये है कि उसे चुनाव के दौरान ही पैरोल या फरलो मिला है।

गुरमीत को 2017 में मिली थी सजा

बता दें, गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश , हरियाणा , पंजाब, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में काफी लोकप्रिय है। राम रहीम हत्या और रेप के अलग-अलग मामलों में जेल की सजा काट रहा है। उसने मई 2002 डेरा अनुयायी रंजीत सिंह की हत्या की थी। अक्टूबर 2002 में पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या की थी। उसी साल उसने डेरा की दो शिष्याओं का रेप किया था। अगस्त 2017 में उसे चंडीगढ़ की विशेष सीबीआई कोर्ट ने रेप और मर्डर के मामलों में दोषी ठहराते हुए 20 साल की सजा सुनाई थी। गुरमीत को सजा के ऐलान के बाद हरियाणा और पंजाब में हिंसा भड़क गई थी। इस हिंसा में 45 से अधिक लोग मारे गए थे। वही 50 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

Exit mobile version