Entertainment

Miss Universe 2023: दिविता राय करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Divita Rai:अमेरिका के लुइसियाना में मिस यूनिवर्स 2023 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें दुनियाभर की 86 महिलाएं हिस्सा लेंगी। भारत की तरफ से दिविता राय प्रतिनिधित्व करेंगी।

Divita Rai करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

मिस यूनिवर्स 2023 की प्रतियोगिता इस साल अमेरिका के लुइसियाना के न्यू ऑरलियंस में आयोजित होगी। दुनियाभर की 86 महिलाएं इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। दिविता राय भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। साल 2021 में मिस यूनिवर्स रही हरनाज कौर संधू और जैनी मेई जेंकिन्स इस प्रतियोगिता को होस्ट करेंगी।

कब होगी प्रतियोगिता

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का आयोजन अमेरिकी समयानुसार 14 जनवरी 2023 को होगा। जबकि भारतीय समय अनुसार, इस प्रतियोगिता का आयोजन 15 जनवरी की सुबह 6:30 बजे होगा। भारत में  इस आयोजन का लाइव प्रसारण JKN 18 पर होगा। इसके अलावा ऑनलाइन वूट पर भी इसका प्रसारण होगा।

कौन है दिविता ?

23 वर्षीय दिविता राय ने मिस यूनिवर्स इंडिया ( LIVA Miss Diva Universe 2022 ) का ख़िताब जीता था। वह मिस यूनिवर्स 2023 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। दिविता राय का जन्म कर्नाटका में हुआ है। वह पेशे से अटकिटेक्ट और मॉडल है। दिविता राय को म्यूजिक , पेंटिंग , बास्केटबॉल और बैडमिंटन का शौक है।

बता दें, इस प्रतियोगिता के बारे में दिविता राय ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जानकारी दी है। राय ने एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,” मिस यूनिवर्स 2023 की 71 वीं प्रतियोगिता में सिर्फ दो दिन रह गए हैं। 71 वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण वूट सेलेक्ट और ऑफिसियल जिओ टीवी पर देखें।”

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *