Madhuri Dixit के बर्थडे पर डॉक्टर श्रीराम नेने ने शेयर किया प्यार भरा पोस्ट, कहा-‘आपने हमारी जिंदगी रोशन की है’
Madhuri Dixit Birthday : माधुरी दीक्षित के बर्थडे पर डॉक्टर श्रीराम नेने ने एक प्यार भरा पोस्ट शेयर करते हुए उन्हें शुभकामनाएँ दी है। इस पोस्ट के साथ ही नेने ने…
Madhuri Dixit Birthday Special : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और बेहतरीन डांसर माधुरी दीक्षित आज अपना 57वां बर्थडे मना रही है। एक्ट्रेस के इस खास दिन पर उनके फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें शुभकामनाएँ दे रहे है। वहीं अब माधुरी के पति और डॉक्टर श्रीराम नेने ने भी एक प्यार भरा पोस्ट शेयर हुए उन्हें विश किया है।
Madhuri Dixit Birthday: डॉक्टर नेने ने लुटाया प्यार
दरअसल हाल ही में डॉक्टर श्रीराम नेने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में उनकी और माधुरी की कंई प्यारी सी तस्वीरें देखी जा सकती है। इस खूबसूरत वीडियो को शेयर करते हुए नेने ने अपनी वाइफ के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा है।
उन्होंने लिखा, ‘उस महिला को हैप्पी बर्थडे जिसने जीवन भर ग्रेस, चार्म और किलर स्माइल के साथ डांस किया है। आप हमारे जीवन को इस तरह से रोशन करते है जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। हम आपसे बेहद प्यार करते है।’
1999 में हुई थी शादी
बता दे कि माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने की लव स्टोरी बड़ी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलकात लॉस एंजिल्स में हुई थी। उस समय माधुरी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हुआ करती थी, हालाँकि डॉक्टर नेने उनकी लोकप्रियता से बिलकुल भी वाकिफ नहीं थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई और दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। वहीं साल 1999 में माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने साउथ कैलिफोर्निया में धूमधाम से शादी की थी। वहीं आज ये कपल दो बेटों अरिन और रयान के पेरेंट्स है। माधुरी अक्सर अपनी बच्चों संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती है।