Site icon 4PILLAR.NEWS

Surya Grahan: 6 मिनट 22 सेकंड तक दुनिया में छा जाएगा अंधेरा, इस दिन लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण

Surya Grahan: 6 मिनट 22 सेकंड तक दुनिया में छा जाएगा अंधेरा

Surya Grahan: 1991 से 2114 के बीच इस सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा, 6 मिनट 22 सेकंड तक पूरी दुनिया में अंधेरा छा जाएगा।

सदी का सबसे लंबा Surya Grahan

सदी का सबसे लंबा सूरज ग्रहण 2 अगस्त 2027 को लगने वाला है। ग्रहण की अवधि कुल 6 मिनट 22 सेकंड होगी। खगोलशास्त्रियों के लिए यह खगोलीय घटना बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है, क्योंकि यह 1991 से 2114 के बीच इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा।

कब लगेगा सदी का पूर्ण सूर्य ग्रहण?

2 अगस्त 2027 को इस सदी का सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह लंबी अवधि का ग्रहण होगा। क्योंकि आमतौर पर सूरज ग्रहण 3 मिनट से कम समय तक लगता है। इस दौरान खगोल शास्त्री कई प्रयोग करेंगे। वहीं कोरोना को भी देखने की कोशिश की जाएगी।

यह ग्रहण खगोलशास्त्रियों के लिए सूर्य के कोरोना का अध्ययन करने का एक दुर्लभ अक्सर प्रदान करेगा। क्योंकि लंबी अवधि के कारण सूर्य का बाहरी वातावरण स्पष्ट रूप से देखा जा सकेगा।

यह 21वीं सदी की सबसे महत्वपूर्ण घटनाओं में से एक माना जा रहा है। 2 अगस्त 2027 का यह सूरज ग्रहण भारत में पूर्ण रूप से दिखाई नहीं देगा। हालांकि, मुंबई और गोवा में सूर्यास्त के समय आंशिक Surya Grahan को देखा जा सकेगा। जिसकी दृश्यता सीमित होगी।

कहां दिखाई देगा पूर्ण सूर्य ग्रहण ?

Surya Grahan मुख्यता,यूरोप,उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। जिन देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, उनके नाम निम्नलिखित हैं।

दक्षिण अफ्रीका, यूरोप और दक्षिण एशिया के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से दिखाई देगा।

सबसे लंबे सूर्य ग्रहण की खासियत

इस समय पृथ्वी सूर्य से अपनी सबसे दूर की स्थिति पर होगी। जिससे सूरज छोटा दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण देखने के लिए जरूरी सावधानियां

Surya Grahan को देखने के लिए हमेशा चश्मे या पिन होल प्रोजेक्टर का उपयोग करें। सूर्य ग्रहण को बिना सुरक्षा के देखना आंखों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इसलिए सावधानी बरतें।

बता दें, साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत में दिखाई नहीं देगा। यह 21 सितंबर को रात 10:59 बजे शुरू होगा और 22 सितंबर को सुबह 03:23 बजे तक चलेगा। जिसकी अवधि 4 घंटे 24 मिनट होगी।

Exit mobile version