Solar Eclipse 2022 : साल 2022 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण लगेगा आज, ऐसे देख सकेंगे आप

जब सूर्य चंद्रमा और पृथ्वी एक सीध में आते हैं तो कुछ देर के लिए सूरज की किरणें पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती। जिसे सूर्यग्रहण के नाम से जाना जाता है।

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज शनिचरी अमावस्या को 24:15 से शुरू होगा। हालांकि यह आंशिक सूर्यग्रहण होगा। यह ग्रहण मुख्य रूप से अंटार्टिका क्षेत्र में दिखाई देगा। जिसे दक्षिणी अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से पर और अटलांटिक महासागर में भी देखा जा सकेगा। लेकिन भारत में खगोल प्रेमियों के लिए थोड़ी निराशा रहेगी। क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। क्योंकि जिस समय सूर्य ग्रहण लगेगा उस समय भारत में रात का समय होगा।

पहला सूर्य ग्रहण

वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को आधी रात 12:15 से शुरू होगा और सुबह 4:07 तक रहेगा। यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा।

ये भी पढ़ें,ऐसा सूर्य ग्रहण 2039 में फिर से दिखाई देगा, जानें खास बातें

देखने का समय

खगोल शास्त्रियों के अनुसार यह आंशिक सूर्यग्रहण भारतीय मानक समय आज रात 12:15 बजे से शुरू होगा। ग्रहण का चरम 2:11 पर दिखाई देगा। वही ग्रहण की समाप्ति सुबह 4:07 पर होगी

ये भी पढ़ें,सीएम योगी की शपथ से पहले काम पर लौटा बुलडोजर, मेरठ में माफिया बदन सिंह की अवैध प्रॉपर्टी को ढहाया

ऑनलाइन देख सकेंगे ग्रहण

क्योंकि भारत में यह सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा। लेकिन इस महान खगोलीय घटना में रूचि रखने वालों के लिए अच्छी खबर है। इस ग्रहण को ऑनलाइन यूट्यूब पर देखा जा सकेगा। कई चैनल यूट्यूब पर ग्रहण को लाइव करके। दिखाते हैं नासा का चैनल हर खगोलीय  घटना को अपने यूट्यूब चैनल पर दिखाता है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई
कंगना रनौत के बाद अब सारा अली खान करेंगे राजनीति में एंट्री Holi 2024: अमिताभ बच्चन ने पुरे परिवार के साथ धूमधाम से मनाई होली Raveena Tandon ने धूमधाम से मनाया बेटी राशा थडानी का 19वां जन्मदिन क्या बबिता जी संग हो गई है टप्पू की सगाई, जानिए क्या है मामला अनुपम खेर के 69वें बर्थडे पर बेस्टफ्रेंड अनिल कपूर ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर दी बधाई