Ekta Kapoor ने 19 साल की उम्र में बनाया था पहला टीवी सीरियल

Ekta Kapoor : एकता कपूर भारतीय टीवी इंडस्ट्री की सबसे सफल निर्माता है। एकता कपूर 50 साल की हो गई है। एकता ने पहला टीवी सीरियल 19 की उम्र में बनाया था।

Ekta Kapoor ने 19 साल की उम्र में बनाया था पहला टीवी सीरियल

छोटे पर्दे की दुनिया में धमाल मचाने वाली एकता कपूर आज 50 साल की हो गई है। उनका जन्म 7 जून 1975 को हुआ था। एकता कपूर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र की बेटी है। एकता ने मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। एकता कपूर अपनी मां शोभा कपूर के साथ बालाजी टेलीफिल्म्स नाम की प्रोडक्शन कंपनी चलाती है।

एकता कपूर ने अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद एक एडवरटाइजिंग कंपनी में काम शुरू किया था। इस नौकरी के पीछे पिता जितेंद्र का हाथ था। दरअसल,एकता कपूर को पार्टियां करने का बहुत बहुत चाव था। बेटी की इस आदत से परेशान जितेंद्र ने एकता को खूब डांटा था। जिसके बाद एकता कपूर ने जॉब करनी शुरू कर दी।

मानो या न मानो

हालांकि, प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते समय एकता कपूर के दिमाग में टीवी सीरियल बनाने का आईडिया आया। उन्होंने ‘मानो या न मानो’ धारावाहिक से टीवी की दुनिया में कदम रखा। जिस समय एकटा कपूर ने ज़ी टीवी के लिए ‘हम पांच’ कॉमेडी सीरियल बनाया था , उस समय उनकी उम्र मात्र 19 साल थी।

क्योंकि सास भी कभी बहु थी

टीवी इंडस्ट्री में 6 साल संघर्ष करने के बाद एकता कपूर ने ‘क्योंकि सास भी कभी बहु थी’ सीरियल बनाया। इस धारावाहिक को हर घर में पसंद किया गया। इसके बाद एकता कपूर ने कई टीवी सीरियल बनाए। इसमें खास बात ये होती थी कि एकता कपूर के हर धारावाहिक का नाम ‘के’ शब्द से शुरू होता था।

कहानी घर घर की धारावाहिक

कहानी घर घर की, कुटुंब और कुंडली भाग्य जैसे कई टीवी धारावाहिक बनाए। हालांकि बाद में एकता कपूर ने ‘के’ शब्द के अलावा दूसरे शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने नागिन और पवित्र रिश्ता जैसे सीरियल बनाए। अब एकता कपूर टीवी धारावाहिक ही नहीं बल्कि ओटीटी प्लेटफार्म के लिए वेब सीरीज भी बना रही है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *