Site icon www.4Pillar.news

यूरोप का मोस्ट वांटेड स्मगलर The Scorpion इराक में गिरफ्तार

यूरोप का मोस्ट वांटेड स्मगलर The Scorpion इराक में गिरफ्तार

The Scorpion arrested in Iraq: यूरोप के मोस्ट वांटेड तस्कर बरजान मजीद उर्फ़ द स्कोर्पियन को दो साल की फरारी के बाद ईराक के कुर्दिश्तान इलाके से गिरफ्तार किया गया है। मजीद और उसके गिरोह पर 10000 के करीब लोगों की तस्करी करने का आरोप है।

बरजान मजीद को यूरोप का मोस्ट वांटेड मानव तस्कर माना जाता है। वह दो साल पहले यूके से फरार हो गया था और इराक में रह रहा था। अब द स्कोर्पियन को ईराक के कुर्दिश्तान क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। मजीद और उसके गैंग पर इंग्लिश चैनल के पार लारियों बसों से लगभग 10000 प्रवासियों की तस्करी का आरोप है।

फरार चल रहे मानव तस्कर का पता उस समय लगा जब बीबीसी ने उसके बारे में ईराक के सुलेमानिया शहर में मौजूद होने की रिपोर्ट छापी। पिछले महीने ही मजीद ने बीबीसी द्वारा की गई एक कॉल का जवाब देते हुए कहा था कि मुझे नहीं पता कि तस्करी करके लाए गए लोग एक हजार थे या दस हजार थे।

Barzan Majeed arrested In Iraq

सोमवार के दिन यूके की जांच एजेंसी ‘नेशनल क्राइम एजेंसी’ ने एक्स पर मजीद के गिरफ्तार होने की जानकारी दी थी। एनसीए ने मजीद के मामले को उजागर करने के लिए बीबीसी को धन्यवाद दिया। यूनाइटेड किंगडम की राष्टीय अपराध एजेंसी ने कहा, यूके में लोगों की तस्करी में शामिल आपराधिक नेटवर्क को तहस-नहस करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं।

यूके की राष्ट्रीय अपराध एजेंसी के अनुसार, बरजान मजीद उर्फ़ द स्कोर्पियन को 12 मई 2024 को कूर्द के सुरक्षा बलों ने गिरफ्तार किया था। मजीद पहले नॉटिंघम में रहता था। वह 2022 से ही एनसीए के लिए वांटेड था। उसे मानव तस्करी के अपराध में दोषी ठहराया गया था।

The Scorpion gang chief Bazan Majeed arrested in Iraq

कुर्दिस्तान की क्षेत्रीय सरकार को भी बीबीसी के रिपोर्ट के बाद मजीद के वहां मौजूद होने की जानकारी मिली थी। द स्कोर्पियन की गिरफ्तारी कुर्दिस्तान में उसके घर के बाहर हुई थी। सुक्षा बलों ने उसे उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह घर के बाहर निकला था।

ऐसा माना जाता है कि मजीद और उसके गैंग ने साल 2016 से लेकर 2021 तक के बीच यूरोप और ब्रिटेन में मानव तस्करी को कंट्रोल किया था। दो साल तक चले अंतराष्ट्रीय पुलिस के अभियान के बाद मजीद और उसके गिरोह के 26 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। इन्हे यूके, फ्रांस और बेल्जियम की अदालतों में दोषी ठहराया गया था।

अक्टूबर 2022 में अदालत ने मजीद को दस साल की कैद की सजा सुनाई थी। अदालत ने उस पर 96800 यूरो का जुर्माना भी लगाया था।

Exit mobile version