पैपराजी को देखते ही जैकेट से चेहरा छिपाते नजर आए फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा, वीडियो देख लोग बोले, ‘ऐसे काम ही क्यों करते हो…’

Farhan Amrita: अमृता अरोड़ा और फरहान अख्तर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों पैपराजी को देखते ही जैकेट से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आते है।

Farhan Amrita:चेहरा छिपाते नजर आए फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने कल यानि 31 जनवरी को अपना 45वां जन्मदिन मनाया। अमृता की बेस्टफ्रेंड और एक्ट्रेस करीना कपूर ने उनके लिए अपने घर पर एक बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। इस बर्थडे पार्टी में फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर सहित कंई बॉलीवुड सेलेब्स शामिल हुए। करीना कपूर ने इस बर्थडे पार्टी की कंई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर की है। हालाँकि इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

चेहरा छिपाते नजर आए फरहान-अमृता

पैपराजी वायरल भयनी ने इस दौरान का एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अमृता अरोड़ा और फरहान अख्तर जैकेट से अपना चेहरा छिपाते हुए नजर आ रहे है। दोनों ने अपने चेहरा से जैकेट तब तक नहीं हटाई जब तक की वे अपनी गाडी तक नहीं पहुंच गए। अमृता और फरहान ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

लोगों ने किए ऐसे कमेंट

फरहान अख्तर और अमृता अरोड़ा के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर खूब प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ऐसे काम ही क्यों करते हो कि मुँह छिपाना पड़े।’ दूसरे ने लिखा, ‘ये लोग पीछे के दरवाजे से भी तो जा सकते थे ना मीडिया के सामने ही क्यों आए।’  एक अन्य ने लिखा, ‘क्या फायदा हुआ मुँह छिपाने का पता तो चल गया कि कौन है।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top