सौतेली मां से बेटे ने भगाकर की शादी, शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में एक शादी की खूब चर्चा हो रही है। यहां एक बेटे ने अपनी सौतेली मां को भगा कर शादी कर ली है। वह 3 बच्चों की मां है। जिन्हें अपने घर छोड़ आई है। पीड़ित पति ने पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करा कर अपनी पत्नी को बेटे से वापस दिलाने की गुहार लगाई है।

सौतेली मां से ही शादी

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला में एक रिश्तों तार-तार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। यहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली। इस घटना का जब लोगों को पता चला तो यह एक चर्चा का विषय बन गया। दरअसल, इस घटना के बारे में उस समय पता चला जब महिला के पति थाने पहुंचकर अपने बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। अब सौतेली और मां बेटे की शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई।

तीन बच्चों की मां

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह मामला उधम सिंह नगर जिला के कोतवाली बाजपुर का है। यहां एक पीड़ित शख्स ने पुलिस को अपनी शिकायत दर्ज कराई है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे घर छोड़ कर चले गए थे। दूसरी पत्नी के 3 बच्चे हुए। जिनमें एक लड़का और दो लड़कियां हैं। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर आना-जाना शुरू हो गया। सभी लोग एक परिवार की तरह रह रहे थे।

ऐसे हुआ खुलासा

पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी अपने मायके गई हुई थी। कई दिन से घर नहीं लौटी तो वह उसे लेने गया। तब जाकर उसे पता चला कि मेरे बेटे के साथ शादी करके रह रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ शादी कर ली है। दोनों एक साथ रह रहे हैं। वह वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई। उसकी पत्नी ने भी घर वापस लौटने से इनकार कर दिया।

पति का आरोप

इसके अलावा पीड़ित ने अपनी पत्नी पर 20000 रुपए घर से लेकर भाग जाने का आरोप भी लगाया है। आरोपी की शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बन्ना खेड़ी थाना चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने कहा कि उन्हें एक शिकायत मिली है। जिसमें एक शख्स ने अपने बेटे पर मां को भगा ले जाने का आरोप लगाया है। f.i.r. मिलने के बाद हम मामले की जांच कर रहे हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9055 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी