शाहिद कपूर,कियारा आडवाणी की फिल्म कबीर सिंह लगातार बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई कर रही है। जानिए 9 दिन में फिल्म कबीर सिंह ने कितनी कमाई की है।
शाहिद कपूर की Film Kabir Singh का रिलीज के दूसरे शनिवार को भी ज़बरदस्त प्रदर्शन रहा। कमाई के मामले कबीर सिंह इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल होने वाली है।
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट विश्व कप मैच होने के बावजूद भी फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों में बुलाने में कामयाब हुई है। फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के अनुसार ,शनिवार 29 जून को फिल्म ने 17.10 करोड़ रुपए की कमाई की है।
कबीर सिंह की 9 दिनों की कमाई इस प्रकार है , रिलीज के दिन शुक्रवार को 20.21 करोड़ रुपए , शनिवार को 22.71 करोड़ , रविवार को 27.91 करोड़ , सोमवार को 17.54 करोड़, मंगलवार को 16.53 करोड़ ,बुधवार को 15.91 करोड़ , गुरुवार को 13.61 करोड़ , दूसरे शुक्रवार को 12.21 करोड़, दूसरे शनिवार को 17.10 करोड़ रुपए की कमाई की है। फिल्म कबीर सिंह की 9 दिन को टोटल कमाई 163.73 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की कमाई की जानकारी फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर एकाउंट के जरिए दी है।
फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वंगा की किया है। फिल्म कबीर साउथ की मूवी अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। फिल्म में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More