Press "Enter" to skip to content

Filmfare Awards 2020 : आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की गली बॉय ने बनाया रिकॉर्ड ,देखें फुल लिस्ट

Filmfare Awards 2020 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म गली बॉय ने बाज़ी मार ली है। गली बॉय ने 11 अवॉर्ड्स जीतकर का रिकॉर्ड बनाया है।

65 वें Filmfare Awards 2020 में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की गली बॉय मूवी ने बाज़ी मार ली है। इस फिल्म के लिए एक्टर रणवीर सिंह को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है। गली बॉय के लिए ही अभिनेत्री आलिया भट्ट को बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। इस फिल्म में रणवीर सिंह ने एक रैपर की भूमिका निभाई थी। बॉक्स ऑफ़िस पर यह फिल्म सुपरहिट रही।

फिल्म गली बॉय ने बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म की डायरेक्टर जोया अख्तर को बेस्ट निर्देशक का अवार्ड मिला है। इस फिल्म के लिए सिद्धांत चतुर्वेदी और अमृता सुभाष को बेस्ट सपोर्टिंग अवार्ड से नवाजा गया है । अनुभव सिन्हा को आर्टिकल 15 फिल्म के लिए ‘ क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर द बेस्ट फिल्म और आयुष्मान ख़ुराना को क्रिटिक्स फॉर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला है।

अनन्या पांडे को फिल्म ‘ स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 ‘के लिए बेस्ट डेब्यू फिमेल अवार्ड मिला है। फिल्म गली बॉय के सुपरहिट सॉन्ग ‘अपना टाइम आयेगा[ के लिए डिवाइन और अंकित तिवारी को बेस्ट लिरिक्स अवार्ड मिला।

Filmfare Awards 2020 Full List : –

  • बेस्ट फिल्म :- गली बॉय
  • बेस्ट एक्टर इन लीडिंग रोल :- रणवीर सिंह, गली बॉय फिल्म
  • बेस्ट एक्ट्रेस इन लीडिंग रोल – आलिया भट्ट, गली बॉय फिल्म
  • बेस्ट डायरेक्टर :- जोया अख्तर, गली बॉय
  • बेस्ट स्क्रीनप्ले – रीमा कागती और जोया अख्तर गली बॉय
  • बेस्ट डायलॉग :- विजय मोरया  ,गली बॉय
  • क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर द बेस्ट एक्टर :- आयुष्मान ख़ुराना
  • क्रिटिक्स अवॉर्ड फॉर द बेस्ट एक्ट्रेस :-भूमि पेडणेकर और तापसी पन्नू , सांड की आंख फिल्म
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर मेल – अरिजीत सिंह (कलंक मूवी )
  • बेस्ट प्लेबैक सिंगर फ़ीमेल :-  शिल्पा राव (घुंघरू सॉन्ग, वॉर फिल्म )
  • बेस्ट ओरिजिनल स्टोरी :- अनुभव सिन्हा और गौरव सोलंकी ( आर्टिकल 15)
  • बेस्ट एक्शन मूवी :- वॉर
  • बेस्ट डेब्यु फ़ीमेल अवॉर्ड :- अनन्या पांडे ( स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2)
  • बेस्ट मेल डेब्यू – अभिमन्यु दस्सानी :- मर्द को दर्द नहीं होता फिल्म
  • बेस्ट डेब्यु डायरेक्टर ;_ आदित्य धर ( उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक)
More from NationalMore posts in National »

One Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    4PILLAR NEWS HINDI
    Whatsapp Channel
    Telegram channel