महिला पुलिसकर्मी से रेप के आरोप में तीन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

मुंबई पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार मुख्य आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर के साथ रेप किया था। आरोपी ने इस दौरान वीडियो भी बना लिया और फिर महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने अपने दो दोस्तों को भी यह वीडियो भेज दिया और उन्होंने भी ब्लैकमेलिंग के जरिए पीड़िता को अपना शिकार बनाया। घटना बीती 11 जून की है। जब पीड़ित महिला ने अपनी आपबीती मेघवादी पुलिस स्टेशन जाकर सुनाई जिसके बाद तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

मुंबई में महिला पुलिसकर्मी का रेप

महाराष्ट्र के मुंबई में एक महिला पुलिसकर्मी के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। मुंबई के मेघवादी पुलिस स्टेशन में एक महिला एएसआई ने 3 लोगों के खिलाफ रेप के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। पीड़िता का आरोप है कि शादी का झांसा देकर पहले एक व्यक्ति ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान वीडियो भी बना लिया। इसके बाद ब्लैकमेल कर अन्य दो लोगों ने भी पुलिसकर्मी के साथ रेप किया।

औरंगाबाद का रहने वाला है मुख्यारोपी

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी औरंगाबाद का रहने वाला है। महिला पुलिसकर्मी और उसके बीच सोशल नेटवर्किंग साइट के जरिए फ्रेंडशिप हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच शारीरिक संबंध बन गए। आरोपी पीड़िता से मिलने के लिए मुंबई से पवई इलाके में आया और उससे शादी करने का वादा भी किया था।

हालांकि इसी दौरान आरोपी ने पीड़िता के साथ संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद वह महिला को ब्लैकमेल करने लगा। इस पूरी वारदात में उसके साथ अन्य दो दोस्त भी शामिल थे। महिला की शिकायत पर 11 जून को मुंबई के मेघावाडी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा और आईटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस के अनुसार प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामला पवई थाने में ट्रांसफर कर दिया गया है। फिलहाल इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9020 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी
ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन बहुत दिलचस्प है रश्मिका मंदाना के नेशनल क्रश बनने की कहानी