Crime

जानिए राष्ट्रपति से लेकर आम आदमी तक किसे कब गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस

President:आम तौर पर आम आदमी को आईपीसी की धाराओं के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती है। इसीलिए उनके मन में डर बना रहता है कि पुलिस गिरफ्तार कर लेगी। लेकिन ऐसा नहीं है, भारतीय संविधान के अनुसार किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के लिए भी नियम और कानून बने हुए हैं।

President: गिरफ्तारी से पहले वारंट जारी करती है पुलिस

भारत में अगर किसी के खिलाफ वारंट निकलता है तो पुलिस उस आदमी को गिरफ्तार कर सकती है। ऐसे में वह चाह कर भी अपने बचाव में कुछ नहीं कर सकते या दूसरे शब्दों में कहें संबंधित शख्स खुद को पुलिस की गिरफ्तारी से नहीं बचा सकता। गिरफ्तार करने से पहले पुलिस वारंट को लेकर जानकारी भी देती है और जिस कारण से वारंट जारी किया जाता है उस बारे में भी बताती है ।लेकिन कई परिस्थितियों में बिना वारंट के भी गिरफ्तारी हो सकती है।

सिटिंग राष्ट्रपति और किसी राज्य के राज्यपाल, उपराज्यपाल को गिरफ्तार नहीं कर सकती पुलिस

भारतीय संविधान के अनुच्छेद 361 के तहत पुलिस देश के राष्ट्रपति और किसी राज्य के राज्यपाल उप राज्यपाल को उसके कार्यकाल के दौरान गिरफ्तार नहीं कर सकती है। इसके अलावा किसी महिला को शाम 6:00 बजे के बाद यानी सूरज ढलने के बाद गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। अगर ऐसा होता भी है तो महिला इसका विरोध कर सकती है। लेकिन अगर संगीन मामलों में गिरफ्तारी जरूरी है तो इसके लिए भी एक कानूनी प्रक्रिया होती है।

महिला की गिरफ्तारी के लिए विशेष नियम और कानून

खास मामले में अगर किसी महिला को गिरफ्तार किया जाना है तो इसके लिए सीआरपीसी की धारा 46 के तहत पहले संबंधित जिला मजिस्ट्रेट से मंजूरी लेनी होती है। मंजूरी लेने के बाद महिला को गिरफ्तार किया जा सकता है। ऐसा गंभीर मामलों में देखने को मिलता है। लेकिन महिला को गिरफ्तार करने के लिए भी महिला पुलिस का होना जरूरी है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *