4PILLAR.NEWS

Latest Hindi News आज का समाचार

Health

Monkeypox: भारत में मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि, जानें कितना खतरनाक होता है ये वायरस

Monkeypox case in India: कोरोना महामारी के बाद अब दुनिया भर में Monkeypox की दहशत फैली हुई है। भारत में एमपॉक्स का पहला मामला मिला है। स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंकीपॉक्स को लेकर एडवाइजरी जारी की है।

स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भारत में Monkeypox के पहले केस की पुष्टि कर दी है। मरीज में पश्चिम अफ़्रीकी क्लैड 2 के एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है। मरीज की हालत स्थिर है, उसे आइसोलेट कर दिया गया है।

मंत्रालय के अनुसार , “पहले संदिग्ध माने गए मंकीपॉक्स मरीज को यात्रा संबंधी संक्रमण के रूप में सत्यापित किया गया है। प्रयोगशाला परीक्षण में मरीज में पश्चिम अफ़्रीकी CLAD 2 एमपॉक्स वायरस की पुष्टि हुई है। इस पुरुष ने हाल ही में मंकीपॉक्स प्रभावित देश की यात्रा की थी। वर्तमान में उसे पृथकवास में रखा गया है। मरीज की हालत स्थिर है। ” स्वास्थ्य मंत्रालय ने एमपॉक्स को लेकर हेल्थ एडवाइजरी जारी की है।

Monkeypox कितना खतरनाक है

मंकीपॉक्स का पहला मामला कांगो में पाया गया था। यह कोरोनावायरस की तरह जानलेवा साबित हो सकता है। हालांकि मंकीपॉक्स के मरीज की मृत्यु दर 3 फीसदी है। यह खतरनाक बीमारी 17 से अधिक अफ़्रीकी देशों में पाई गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि एमपॉक्स से घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही सावधानी बरतने पर जोर दिया गया है। केंद्र सरकार ने इस बीमारी से संक्रमित व्यक्ति की जानकारी देने के लिए लोगों से आग्रह किया है।

Monkeypox कैसे फैलता है

एमपॉक्स के ऐसी बिमारी है जो संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलती है। यह इंसान से जानवरों और जानवरों से इंसान में फ़ैल सकती है। संक्रमति व्यक्ति के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों में फ़ैल सकता है।

Coronavirus News: भारत में फिर तेजी से फैलने लगा है कोरोना, पिछले 24 घंटे में आए 328 नए केस,एक की मौत

Monkeypox के लक्षण

इसके लक्षण चेचक की बीमारी की तरह होते हैं। शुरू में कम गंभीर नजर आने वाले इस वायरस के प्रमुख लक्षण, हाथ, पैर, मुंह समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर स्माल पॉक्स की तरह दाने निकल आते हैं। शरीर में थकावट महसूस करना, गले में दर्द,सरदर्द और भूख कम लगना होते हैं। संक्रमित व्यक्ति के की त्वचा पर चार दिन में दाने निकल आते हैं। दाने फुंसी की तरह नजर आते हैं।  जिसमें खुजली और दर्द होता है। ठीक होने से पहले इन दानों पर पपड़ी आती है।

pillar

4Pillar.News एक भारतीय डिजिटल समाचार मंच है, जिसकी स्थापना 2018 में की गई थी। यह मंच मुख्यतः स्वतंत्र, निष्पक्ष और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर केंद्रित है। इसके चार मुख्य स्तंभ – निष्पक्षता, सत्यता, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता – के आधार पर इसका नाम "4Pillar" रखा गया है।www.4PillarNews राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, और अंतरराष्ट्रीय समाचार सहित विभिन्न विषयों पर गहन और विश्लेषणात्मक समाचार प्रस्तुत करता है। यह समाचार प्लेटफॉर्म एक जिम्मेदार मीडिया स्रोत है, जहां खबरों की सटीकता और विश्वसनीयता पर विशेष ध्यान दिया जाता है।प्लेटफॉर्म का उद्देश्य पाठकों कों को गुणवत्तापूर्ण जानकारी और समाचार प्रदान करना है, जिससे वे सशक्त बन सकें और सूचित निर्णय ले सकें। 4Pillar.News का यह भी उद्देश्य है कि यह झूठी खबरों और प्रोपेगैंडा से मुक्त वातावरण बनाए रखे।इस मंच ने अपने शुरुआती वर्षों में ही व्यापक पहचान बनाई और सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्मों के माध्यम से अपनी पहुंच को व्यापक किया। 4Pillar News के संपादकीय और रिपोर्टिंग टीम में अनुभवी पत्रकार, लेखकों और विश्लेषकों का समूह शामिल है, जो तटस्थ और व्यापक दृष्टिकोण से समाचारों का प्रसार करते हैं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *