10 जनवरी को लगेगा नए साल का पहला चंद्र ग्रहण,जानें इससे जुडी कुछ बातें

10 जनवरी को साल का पहला चंद्र ग्रहण

नए साल का पहला चंद्र ग्रहण

साल 2020 में लगेंगे 4 चंद्र ग्रहण

इस साल 2020 में कुल चार चंद्र ग्रहण लगेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी को दूसरा 5 जून को लगेगा। वहीँ तीसरा चंद्र ग्रहण 5 जुलाई को और चौथा और अंतिम चंद्र ग्रहण 30 नवंबर को लगेगा।

10 जनवरी 2020 को लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण। यह चंद्र ग्रहण भारतीय समयानुसार 10 जनवरी को रात 10 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 जनवरी को 2 बजकर 42 मिनट पर खत्म होगा।

यह एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्र ग्रहण वह होता है जो पूर्ण चंद्र ग्रहण और आंशिक चंद्र ग्रहण के मुकाबले काफी कमजोर होता है। इस ग्रहण को दूसरे ग्रहणों की तरह साफतौर पर नहीं देखा जा सकता।

10 जनवरी को लगने वाले चंद्र ग्रहण को भारत ,ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप में देखा जा सकेगा। इस साल पहला चंद्र ग्रहण 10 जनवरी ,दूसरा 5 जून ,तीसरा 5 जुलाई और चौथा 30 नवंबर को लगेगा।

उपछाया चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी घूमते हुए,सूरज और चांद के बीच में आ जाती है। लेकिन वे तीनों एक सीधी लाइन में नहीं होते हैं। ऐसे में चांद की एक छोटी सी सतह पर ‘अब्र’ नहीं पड़ती। बता दें, पृथ्वी के बीच के हिस्से से पड़ने वाली छाया को ‘अब्र’ कहते हैं और चांद के बाकी हिस्से पर पृथ्वी के बाहरी हिस्से पर छाया पड़ती है। जिसे उपछाया कहते हैं।

चंद्र ग्रहण को देखने के लिए किसी भी तरह की कोई खास सावधानी की जरूरत नहीं पड़ती है। चंद्र ग्रहण पूरी तरह से सुरक्षित होता है। इसलिए आप इसको नंगी आंखों से भी देख सकते हैं।

हालांकि चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के पीछे वैज्ञानिक कारण होते हैं। लेकिन धार्मिक मान्यता में चंद्र ग्रहण का विशेष महत्व है। ग्रहण के समय को अशुभ माना जाता है। सूतक की वजह से इस दौरान कोई धार्मिक कार्य नहीं किया जाता है। धार्मिक भावना वाले लोग चंद्र ग्रहण के समय शिव चालीसा का पाठ करते हैं। चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद घर को गंगाजल से शुद्ध करते हैं।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9082 posts and counting. See all posts by 4pillar

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन