Military History: नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और भारतीय सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में पांचवीं कक्षा में एक साथ पढ़ाई कर चुके हैं।
भारतीय सेना के इतिहास (Military History) में पहली बार दो सहपाठी पहली बार थलसेना और जलसेना की कमान संभालेंगे। नेवी चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी और भारतीय सेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 1970 के दशक में मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ चुके हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, पांचवी कक्षा में लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी का रोल नंबर 931 था और डमिरल दिनेश त्रिपाठी का रोल नंबर 938 था।
रक्षामंत्री ए भारत भूषण बाबू ने ट्विटर पर लिखा,” भारतीय इतिहास में पहली बार सेना और नौसेना प्रमुख एक ही स्कूल में पढ़े हैं। दो प्रतिभाशाली छात्रों को प्रशिक्षित करने का यह दुर्लभ सम्मान है, जो दोनों एक साथ देश की सेनाओं की कमान संभालेंगे। दोनों पचास साल पहले मध्य प्रदेश के रीवा सैनिक स्कूल में पढ़े हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी 30 जून 2024 को भारतीय सेना प्रमुख का पदभार संभालेंगे। जबकि नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी 1 मई 2024 से भारतीय नौसेना की कमान संभाल रहे हैं।
जनरल उपेंद्र द्विवेदी वर्तमान थलसेन प्रमुख मनोज पांडेय का कार्यभार संभालेंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडेय को एक महीने का एक्सटेंशन दिया गया था।
जनरल बिपिन रावत की मौत के बाद देश को मिला नया CDS , लेफिनेंट अनिल चौहान ने संभाला पदभार
एलजी मनोज पांडे आज संभालेंगे थल सेना प्रमुख का कार्यभार, जनरल एमएम नरवणे की लेंगे जगह
भारत के दूसरे सीडीएस बन सकते हैं जनरल एमएम नरवणे
नौसेना चीफ एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख का कार्यभार संभाल चुके हैं। वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक वॉर स्पेशलिस्ट हैं। उन्होंने नौसेना में 39 वर्ष तक सेवा की है। उन्होंने 30 अप्रैल को नेवी चीफ आर.हरिकुमार का पदभार संभाला।
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More