पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर फैंस दे रहे हैं बधाइयां Photos

आज मिस वर्ल्ड 1994 ऐश्वर्या राय बच्चन अपना 47 वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐश्वर्या राय के जन्मदिन पर बॉलीवुड जगत के साथ-साथ प्रशंसको की तरफ से बधाइयां दी जा रही हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन एक ऐसा नाम जिसे किसी परिचय की जरूरत नहीं है। खूबसूरत दिवा काफी वर्षों से अपनी पूरी सुंदरता और शानदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड पर राज कर रही हैं। नहीं भूलना चाहिए, ऐश को साउथ  फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड में भी एक खास पहचान मिली है। पूर्व मिस वर्ल्ड ने 1997 में तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से अपने अभिनय की शुरुआत की थी।

देवदास फिल्म अभिनेत्री का जन्म 1 नवंबर 1973 को मंगलोर में हुआ था। 1994 में मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीतने वाली मॉडल ऐश्वर्या राय ने 1997 में ‘और प्यार हो गया’फिल्म के साथ डेब्यू किया था। अभिनेत्री को ‘हम दिल दे चुके सनम’ (1999) के लिए बेस्ट एक्ट्रेस फिल्म फेयर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चनसाल 2002 में ऐश्वर्या राय बच्चन की शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित के साथ ‘देवदास’ फिल्म आई जिसमें उनके अभिनय को खूब सराहा गया। धूम 2 ,जोधा अकबर ,हम दिल दे चुके सनम, और प्यार हो गया ,आ अब लौट चलें ,जोश ,ढाई अक्षर प्रेम के और ताल जैसी फिल्मों में ऐश्वर्या राय ने शानदार अभिनय किया।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 20 अप्रैल 2007 में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन के साथ शादी की। उनकी एक बेटी है ,जिसका नाम आराध्या बच्चन है। आराध्या का जन्म 16 नवंबर 2011 को हुआ था।

https://twitter.com/SairaamKalyan/status/1322729790844018688

https://twitter.com/kisLamheNe/status/1322736182397038594

बॉलीवुड की सुनहरी के जन्मदिन के मौके पर लोग उन्हें सोशल मीडिया पर जन्मदिन की बधाइयां दे रहे हैं। देखें फैंस और सेलेब्रिटीज के ट्वीट्स।

4PN HINDI
Whatsapp Channel
Telegram channel

4pillar

4pillar.news भारत का प्रमुख हिंदी समाचार पोर्टल है। स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार के लिए हमेशा प्रतिबद्ध हैं हम।

4pillar has 9084 posts and counting. See all posts by 4pillar

3 thoughts on “पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय बच्चन के 47 वे जन्मदिन के अवसर पर फैंस दे रहे हैं बधाइयां Photos

Comments

Translate »

Discover more from www.4Pillar.news

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन
जया किशोरी के ये मोटिवेशनल कोट्स आपका जीवन कर देंगे सफल ब्यूटी क्वीन Landy Parraga की मौत का कारण बनी इंस्टाग्राम लोकेशन कंप्यूटर का गलत बटन दबने की वजह से पति-पत्नी का हुआ तलाक कुत्ते के लिए कोर्ट पहुंची अभिनेत्री आयशा जुल्का ब्रह्मांड का रहस्य बताने वाले पीटर हिग्स का निधन