Site icon www.4Pillar.news

Karan Johar Birthday: काजोल से लेकर कियारा अडवाणी तक सेलेब्स ने खास अंदाज में किया करण जौहर को बर्थडे विश, देखिए खूबसूरत तस्वीरें 

Karan Johar Birthday: काजोल से लेकर कियारा अडवाणी तक सेलेब्स ने खास अंदाज में किया करण जौहर को बर्थडे विश, देखिए खूबसूरत तस्वीरें

Karan Johar Birthday

Karan Johar Birthday: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। करण के बर्थडे पर काजोल से लेकर कियारा अडवाणी तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

Karan Johar Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 51वां सेलिब्रेट कर रहे है। करण ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से रनवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया  पर खूब पसंद किया जा  रहा है। वहीं करण जौहर के बर्थडे पर काजोल, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनुष्का शर्मा सहित ढेरों बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें खास अंदाज में बधाइयां दी है।

कियारा अडवाणी ने करण के बर्थडे पर शेयर की ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा करण को गाल पर किस करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे करण जौहर। आपका आने वाला साल अच्छा रहे।’

Karan Johar Birthday

मलाइका अरोड़ा ने यूं किया विश

मलाइका अरोड़ा ने करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में मलाइका और करण नजर आ रहे है, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को भी देखा जा सकता है।

Karan Johar Birthday

सारा, जान्हवी और अनन्या ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर को बर्थडे विश किया है।

Karan Johar Birthday
काजोल ने करण जौहर को यूँ किया बर्थडे विश

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए करण को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे करण जौहर।कोई भी हमारे द्वारा हमारे जैसा मनोरजन नहीं करेगा। आपका ये जन्मदिन और आने वाला साल शानदार रहे।’

इसके अलावा भी मनीष मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित ढेरों सेलेब्स ने करण जौहर को बर्थडे विश किया है।

Exit mobile version