Karan Johar Birthday
Karan Johar Birthday: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे है। करण के बर्थडे पर काजोल से लेकर कियारा अडवाणी तक तमाम बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।
Karan Johar Birthday: बॉलीवुड के जाने-माने फिल्ममेकर करण जौहर आज अपना 51वां सेलिब्रेट कर रहे है। करण ने अपने बर्थडे पर फैंस को एक खास तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ से रनवीर सिंह और आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया है, जिसे सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वहीं करण जौहर के बर्थडे पर काजोल, सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनुष्का शर्मा सहित ढेरों बॉलीवुड सेलेब्स ने उन्हें खास अंदाज में बधाइयां दी है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा अडवाणी ने करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए अपनी शादी की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में कियारा करण को गाल पर किस करते हुए नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे करण जौहर। आपका आने वाला साल अच्छा रहे।’
मलाइका अरोड़ा ने करण जौहर को बर्थडे विश करते हुए दो तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में मलाइका और करण नजर आ रहे है, जबकि दूसरी तस्वीर में उनके साथ करीना कपूर और अमृता अरोड़ा को भी देखा जा सकता है।
Karan Johar Birthdayबॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान, जान्हवी कपूर और अनन्या पांडे ने भी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए फिल्ममेकर करण जौहर को बर्थडे विश किया है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने भी एक अनदेखी तस्वीर शेयर करते हुए करण को बर्थडे विश किया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए काजोल ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे करण जौहर।कोई भी हमारे द्वारा हमारे जैसा मनोरजन नहीं करेगा। आपका ये जन्मदिन और आने वाला साल शानदार रहे।’
इसके अलावा भी मनीष मल्होत्रा, अनुष्का शर्मा और सिद्धार्थ मल्होत्रा सहित ढेरों सेलेब्स ने करण जौहर को बर्थडे विश किया है।
Kanjhawala Incident:दिल्ली के सुल्तानपुरी की रहने वाली निधि कंझावला केस की मुख्य चश्मदीद मानी जा… Read More
Khan Sir: पटना वाले खान सर हाल ही में 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे।… Read More
Suryakumar Batting: सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंका के खिलाफ निर्णायक मैच में शानदार प्रदर्शन किया है।… Read More
Champion Mary Kom : साल 2012 में लंदन में ओलंपिक मैडल जीतने वाली महिला मुक्केबाज… Read More
Kanjhawala: दिल्ली के कंझावला एक्सीडेंट मामले में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे… Read More
Big B अमिताभ बच्चन हर रविवार को अपने घर के बाहर आकर फैंस से मुलाकात… Read More