Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट का 30वां बर्थडे आज, सास नीतू कपूर से लेकर करीना कपूर तक सेलेब्स ने यूं दी बधाई 

Alia Bhatt Birthday: आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही है। आलिया के बर्थडे पर उनकी सास नीतू कपूर से लेकर अभिनेत्री करीना कपूर तक सभी उन्हें खास अंदाज में बधाई दे रहे है।

Alia Bhatt Birthday: सास नीतू, रीना कपूर ने दी बधाई

Alia Bhatt Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज अपना 30वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। आलिया के बर्थडे पर उनके फैंस और चाहने वाले उन्हें बधाइयाँ दे रहे है। वहीं अभिनेत्री के बर्थडे पर उनके फैमिली मेंबर्स ने भी उन्हें खास अंदाज में बधाई दी है। आलिया की सास नीतू कपूर से लेकर नन्द रिद्धिमा कपूर तक हर कोई उनपर प्यार लुटा रहा है।

सास नीतू कपूर ने यूं दी अपनी बहूरानी को बधाई

आलिया भट्ट की सास और अभिनेत्री नीतू कपूर ने अपनी बहूरानी को खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। नीतू ने आलिया के बर्थडे पर उनकी एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के साथ नीतू ने कैप्शन में लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे बहूरानी। केवल प्यार और ढेर सारा प्यार।’

नन्द रिद्धिमा ने बिगाड़ा आलिया का नाम

आलिया की नन्द रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है। रिद्धिमा ने आलिया की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे डार्लिंग आलू।’

बहन और पिता ने यूं दी बधाई

आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट ने भी कुछ तस्वीरें शेयर  करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया है। इन तस्वीरों में आलिया के पिता महेश भट्ट भी उनके साथ नजर आ रहे है।

करीना और करिश्मा ने भी लुटाया प्यार

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर और करिश्मा कपूर ने भी आलिया भट्ट को बर्थडे विश किया है। करीना ने आलिया के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करीना ने लिखा, ‘अब तक की बेस्ट एक्ट्रेस को जन्मदिन की बधाई, ढेर सारा प्यार आलिया।’

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top