75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बॉलीवुड सितारे भी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। सलमान खान-शाहरुख़ खान समेत कंई सितारों ने अपने फैंस को बधाई दी है।
75th Independence Day: भारत आज अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सितारों तक सभी देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे है। आजादी के इस खास पर्व पर बॉलीवुड सितारों ने सभी देशवाशियों को शुभकामनाएं दी है, तो चलिए आपको दिखाते है की आपके पसंदीदा सितारे कैसे इस दिन को सेलिब्रेट कर है।
बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान ने अपने परिवार के साथ तिरंगा फहराया। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी गौरी खान और बेटे आर्यन खान और अबराम खान नजर आ रहे है। वीडियो शेयर करते हुए शाहरुख़ ने लिखा, ‘अपने से छोटों को देश के लिए बलिदान का महत्व सिखाने के लिए अभी थोड़ा और समय लगेगा, लेकिन उनके हाथों से झंडा फहराते देखने में जो ख़ुशी है वो और कहीं नहीं।
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग एक तस्वीर शेयर की है। फोटो में दोनों तिरंगे के सामने मुस्कुराते हुए पोज दे रहे है। इस तस्वीर को साझा करतेा हुए अनुष्का ने लिखा, ‘हमारी आजादी के 75 साल का जश्न, दुनिया में मौजूद सभी भारतीयों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ।’
अनिल कपूर ने 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हाथ में तिरंगा लिए दौड़ लगाई और सभी देशवाशियों को बधाई दी।
सलमान खान ने नेवी के जवानों के साथ आजादी का जश्न मनाया। भाईजान ने एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘आप सभी को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। जय हिंद।
बॉलीवुड एक्टर अनुपम खैर ने तिरंगा लहराते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए अनुपम ने लिखा, ‘विश्व में रह रहे सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस हार्दिक शुभकामनाएं। प्रभु से प्रार्थना है कि हमारा देश हर क्षेत्र में दिन दोगुनी और रात चौगुनी उन्नति करे। भारत माता की जय।’
कार्तिक आर्यन ने नौसेना के जवानों के साथ स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया। एक्टर ने इस दौरान की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बधाई दी है।
Aamir Khan Girlfriend: आमिर खान को हाल ही में अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के… Read More
Indo-Pak 1971 war : तालिबान के नेता अहमद यासिर ने ट्वीट कर पाकिस्तान को 1971… Read More
Akshay Twinkle video: अक्षय कुमार ने हाल ही में अपनी वाइफ ट्विंकल खन्ना के साथ… Read More
Little Amma: आलिया भट्ट ने एक ट्वीट करते हुए शाहरुख़ से कहा कि 25 जनवरी… Read More
Deepika Padukone Businesses: दीपिका पादुकोण को बतौर अभिनेत्री सभी जानते हैं। एक्टिंग के अलावा भी… Read More
ICC rankings: ICC की टी 20 रैंकिंग में टीम इंडिया के कप्तान हार्दिक पंड्या, ईशान… Read More