Site icon www.4pillar.news

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने देश के 28 वे थल सेनाध्यक्ष का पदभार संभाला

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज मंलवार के दिन भारतीय सेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने थल सेनाध्यक्ष पदभार संभालते ही कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है।

थल सेना प्रमुख बने मनोज मुकुंद नरवणे

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज मंलवार के दिन भारतीय सेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने थल सेनाध्यक्ष पदभार संभालते ही कहा कि यह जिम्मेदारी मिलना सम्मान की बात है।

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने आज मंगलवार के दिन भारतीय थल सेना के 28 वे सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने जनरल बिपिन रावत का कार्यभार संभाला है। इससे पहले सेना प्रमुख रहे जनरल बिपिन रावत ने सेनाध्यक्ष के तौर पर अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा किया है। आज रिटायरमेंट के दिन ही जनरल बिपिन रावत को देश का पहला चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ नियुक्त किया गया है।

भारतीय सेना प्रमुख का पद संभालने से पहले जनरल नरवणे ‘वाईस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ’ की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। जनरल नरवणे ने पूर्वी कमान का नेतृत्व भी किया है। ये कमान चीन के साथ लगने वाली लगभग 4000 किलोमीटर लंबी सीमा की निगरानी करती है।

जनरल नरवणे अपने 37 साल के कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर और नार्थ ईस्ट के गड़बड़ी वाले इलाकों में कई ऑपरेशन्स को अंजाम दिया है।

जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय राइफ़ल्स की कमान संभालने के साथ-साथ पूर्वी मोर्चे पर इन्फैंट्री ब्रिगेड की भी अगुवाई की है। जनरल नरवणे श्रीलंका में इंडियन पीस आर्मी का हिस्सा भी रह चुके हैं। इसके अलावा जनरल नरवणे म्यांमार‌ में भी 3 साल तक रह चुके हैं। यहां उन्होंने भारतीय दूतावास में डिफेंस अटैच के तौर पर काम किया है।

Exit mobile version