Site icon 4PILLAR

ISRO के जनक विक्रम साराभाई की जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल

Vikram Ambalal Sarabhai की 100वीं जयंती पर गूगल ने बनाया डूडल

Vikram Ambalal Sarabhai अपने दौर में उन लोगों में से एक थे जो अपने साथ काम करने वाले युवा वैज्ञानिकों को आगे बढ़ने का मौका देते थे और उनकी मदद करते थे।

मशहुर वैज्ञानिक विक्रम साराभाई (Vikram Ambalal Sarabhai) को दुनिया के नंबर एक सर्च इंजन Google ने उनकी जयंती पर Doodle बना कर याद किया।

विक्रम अंबालाल साराभाई

विक्रम साराभाई का जन्म 12 अगस्त 1919 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनका पूरा नाम विक्रम अंबालाल साराभाई है। गूगल उन लोगों का डूडल बनाता है जिन्होंने आज के समाज के लिए खास योगदान दिया है। मशहूर वैज्ञानिक विक्रम साराभाई ने 1947 में अहमदाबाद में भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला की स्थापना की थी।

Vikram Ambalal Sarabhai के पिता

वैज्ञानिक विक्रम साराभाई के पिता एक उद्योगपति थे। विक्रम साराभाई ने भौतिकी विज्ञान अध्ययन अनुसंधान केंद्र के लिए अपने पिता से आर्थिक मदद ली थी। उस समय विक्रम साराभाई की उम्र मात्र 28 साल थी और कुछ ही सालों में उन्होंने भौतिकी अनुसंधान प्रयोगशाला को विश्वस्तरीय संस्थान बना दिया था।

Chandrayaan 2: क्या अब भी कोई संदेश भेजेगा विक्रम लैंडर

ISRO के जनक कौन थे ?

आपको बता दें, विक्रम साराभाई को भारतीय स्पेस प्रोग्राम का जनक भी माना जाता है। साल 1962 में विक्रम साराभाई को शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।विज्ञान के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य के लिए विक्रम साराभाई को वर्ष 1966 में पद्म भूषण और 1972 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। विक्रम साराभाई की मृत्यु उसी संस्थान के नजदीक हुई थी जहां उन्होंने पहले रॉकेट का परीक्षण किया था।

विक्रम साराभाई का निधन

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र के प्रथम अध्यक्ष विक्रम साराभाई का निधन 30 दिसंबर 1971 में, 52 वर्ष की उम्र में हुआ। उन्होंने अंतरिक्ष के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण खोजें की। उन्होंने भारत में परमाणु ऊर्जा विकसित करने में मदद की। अंतरिक्ष और विज्ञान के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

Exit mobile version