Kadambini Ganguly हैं भारत की पहली महिला डॉक्टर, जानें विवरण

Kadambini Ganguly: गूगल ने आज भारत की पहली महिला डॉक्टर्स में से एक कादम्बिनी गांगुली के जन्मदिन पर डूडल बनाकर उनके योगदान को याद किया।

भारत की पहली महिला डॉक्टर Kadambini Ganguly का जन्मदिन और खास बातें

आज 18 जुलाई के दिन गूगल ने अपने डूडल के द्वारा भारत की पहली महिला डॉक्टर् कादम्बिनी गांगुली के 160वें जन्मदिन पर उन्हें याद किया। कादम्बिनी गांगुली का जन्म 18 जुलाई 1861 को हुआ था। गांगुली भारत की पहली स्नातक और फिजीशियन महिला थी।

भारत की पहली महिला डॉक्टर कौन थी

गूगल ने डूडल बनाकर कादम्बिनी गांगुली और उनके कॉलेज को दिखाया है। यह डूडल बैंगलुरु के आर्टिस्ट ऑड्रिजा ने डिजाइन किया है। Kadambini Ganguly 1886 में कोलकाता के मेडिकल कॉलेज से स्नातक की  डिग्री प्राप्त करने वाली पहली महिला बनीं। उस समय उनके लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में केवल पुरुष ही दाखिला ले पाते थे।

कादम्बिनी गांगुली के बारे में ख़ास बातें

1886 में स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम (यूके) में अध्ययन और काम के बाद उन्होंने महिला रोग विशेषज्ञता के साथ उन्होंने डॉक्टरेट प्रमाणपत्र प्राप्त किये। उसी वर्ष 1890 के दशक में वे अपनी प्रैक्टिस के लिए भारत आ गई। इस प्रकार उन्होंने अपने कड़े संघर्षो  के बाद भारत में पहली महिला डॉक्टर बनकार इतिहास रच दिया।

कादम्बिनी गांगुली का मर्द समाज के बीच संघर्ष

कादम्बिनी गांगुली (Kadambini Ganguly)  ने अपने जीवन में काफी संघर्ष  किया। गांगुली ही भारत की उन महिलाओ में से एक थी। जिन्होंने महिलाओ की शिक्षा के लिए आवाज उठायी। डॉ गांगुली ने उस समय महिलाओ के हक़ के लिए आवाज उठाई। जिस समय केवल हर तरफ पुरषो का बोलबाला था। इस प्रकार उनका सारा जीवन कठिन संघर्षो से भरा रहा । डॉक्टर कादम्बिनी गांगुली का 3 अक्टूबर 1923 को निधन हो गया था।

ये भी पढ़ें: जानिए कहां है भारत का एकमात्र कीचड़ ज्वालामुखी ?

Leave a Comment

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Scroll to Top